मेड़ों में प्लास्टिक मल्च बिछाने की मशीन खरीद सकेंगे छोटे किसान - NEWSSEARCH

(पूरी हकीकत)

BREAKING NEWS

''कलेक्टर ने किया श्रमजीवी पत्रकार संघ के कैलेंडर का विमोचन''

मेड़ों में प्लास्टिक मल्च बिछाने की मशीन खरीद सकेंगे छोटे किसान

कृषि वैज्ञानिकों ने बनाई बैल चलित प्लास्टिक/पलवार बिछाने का यंत्र

न्यूज़ सर्च@रायपुर:- देश के सभी राज्यों में केंद्र और राज्य सरकारें मिलकर किसानों को आधुनिक खेती की ओर ले जाने का पूरा प्रयास कर रही है। इसके लिए उन्हें न सिर्फ नई तकनीक की ट्रेनिंग दी जा रही है, बल्कि फसल के लिए कई योजनाओं के तहत सब्सिडी भी दी जा रही है। इसके बाद भी कई ऐसी चीजें है जो आज भी छोटे किसानों की पहुंच से दूर हैं। इसमें खेत की तैयार मेड़ों में प्लास्टिक मल्च बिछाने की मशीन भी है।
अधिक महंगी होने से किसान इस तकनीक का उपयोग नहीं कर पाते हैं। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों की इस समस्या को भी दूर कर दिया है। उन्होंने बैल चलित प्लास्टिक मल्च बिछाने की मशीन इजाद की। इस यंत्र की कीमत काफी कम होने से इसे छोटे किसान भी आसानी से खरीद सकते हैं।
कृषि विश्वविद्यालय प्रोफेसर एके दवे ने का कहना है कि खेतों की मेड़ में प्लास्टिक मल्च बिछाने से मेड़ की सुरक्षा होने के साथ ही उसमें नमी अधिक समय तक बनी रहती है। आज सभी मझोले व बड़े किसान इसी तकनीक का उपयोग करके टमाटर, बैगन, मिर्च, सेम सहित कई सब्जियों की खेती कर रहे हैं। इस तकनीक का उपयोग करने से किसान कम पानी, खाद व कीटनाशक के जरिए पहले से अधिक व अच्छी पैदावार ले रहे हैं। इस यंत्र की मदद से 100 सेमी. चौड़ाई के गैप में 60 सेमी. चौड़ी और 15 सेमी. ऊंची मेड़ बनाई जा सकती है। इसके साथ-साथ यंत्र प्लास्टिक की मल्च भी बिछती हुई चलेगी। इसमें होल करके उसमें पैधे या फिर बीज की रोपाई बोवाई की जा सकती है।

कुछ इस तरह का है यंत्र

यह यंत्र 4780 मिमी. लंबा, 1700 मिमी. चौड़ा, 500 मिमी. ऊंचा और 75 किग्रा. वजनी है। यह यंद्र किसानों को मात्र 11 हजार 500 रुपए में मिल जाएगा। इस यंद्र की सहायता से 1225 रुपए की लागत से एक हेक्टेयर खेत में मल्च बिछाई जा सकती है। बड़ी मशीन से यही कार्य कराने में काफी खर्च आता है।

Pages