भरकापारा में मिला था एक पॉजिटिव मरीज, जानकारी छिपाने वालो पर हुई एफआईआर
न्यूज़ सर्च@राजनांदगांव:- शासन प्रशासन सहित देश के प्रधानमंत्री द्वारा बार-बार कहे जाने के बाद भी जनता कोरोना वायरस को लेकर सतर्क नहीं दिख रही है। हालत यह है कि कोरोना के पॉजिटिव मरीजों की जानकारी छिपाकर राज्य व देश के लोगों की जान जोखिम में डाली जा रही है। इसे लेकर प्रशासन ने सख्ती बरतना शुरू कर दिया है। राजनांदगांव जिले में छत्तीसगढ़ का यह पहला मामला है जब कुरौना पॉजिटिव मरीज की जानकारी छिपाने पर संबंधित के खिलाफ एफआइआर दर्ज की जा रही है। साथ ही राजनांदगांव जिले में भी अलर्ट जारी किया गया था और कहा गया था कि जो व्यक्ति विदेश से यात्रा करके आया है वह अपनी जानकारी प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को दे ताकि उनका इलाज सुनिश्चित हो सके। यदि जानकारी छिपाने की कोशिश की उसके खिलाफ f.i.r. की जाएगी।जानकारी के अनुसार बुधवार को राजनांदगांव जिले के भरकापारा में कोरोना वायरस का पॉजिटिव मरीज मिला है । जिसके बाद प्रशासन सहित पूरे राजनांदगांव जिले में खलबली मच गई । प्रशासन अलर्ट होते हुए भरकापारा को पूरी तरह से सील कर दिया। पूरे वार्ड को सैनिटाइज किया जा रहा है । इसी बीच प्रशासन ने एक बड़ा निर्णय लेते हुए कोरोना के पॉजिटिव मरीज के खिलाफ लापरवाही बरतने के चलते f.i.r. भी दर्ज कर दिया है। जिसकी जानकारी कलेक्टर जय प्रकाश मौर्य ने दी।
जिला प्रशासन ने इसके पहले लालबाग को भी लॉक डाउन किया था वहां के भी कुछ लोगों द्वारा प्रशासन को गुमराह करते हुए जानकारी छिपाई थी और व्यापार कर रहे थे जिन्हें भी प्रशासन ने हिदायत दी थी। जिसके बाद से वे लोग प्रशासन के समक्ष आए और आइसुलेशन में रहने की सहमति दी।


