कोरोना वायरस के रोकथाम एवं आवश्यक सावधानी के लिए कर रहे जागरूक
न्यूज सर्च@जांजगीर चांपा। राज्य सरकार के निर्देश पर कोरोना वायरस के संक्रमण से रोकथाम एवं आवश्यक सावधानी के लिए सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों को तत्काल प्रभाव से बंद किया गया है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा पंजीकृत हितग्राही गर्भवती महिलाओं और छोेटे बच्च्चों के घर तक रेडीटूईट का पैकेट पहंुचाया जा रहा है। साथ ही कोरोना वायरस के संक्रमण से रोकथाम तथा आवश्यकत सावधानियों के लिए जागरूक कर रही है। इसके लिए घर पर ही रहने, बाहर ना निकलने के लिए भी समझाया जा रहा है। शारीरिक स्वच्छता एवं साबुन से बार-बार हाथ धोने का तरीका भी बताया जा रहा है।
कोरोना वायरस कोविड 19 के संक्रमण पर नियंत्रण के लिए राज्य सरकार द्वारा आंगनबाड़ी और मिनी आंगनवाड़ी केंद्रों को तत्काल प्रभाव से बंद किया गया है। इस अवधि में आंगनबाड़ी केंद्रों में पंजीकृत 3 से 6 वर्ष तक आयु वर्ग के सामान्य, मध्यम और गंभीर कुपोषित बच्चों को गर्म भोजन के स्थान पर वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में 150 ग्राम रेडी टू ईट प्रतिदिन की मात्रा में 750 ग्राम के पैकेट का वितरण किया जा रहा है। ज्ञातव्य है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार कोरोना वायरस (कोविड -19 ) एक संक्रामक बीमारी है। जिसे विश्व महामारी घोषित किया गया है।