सभी मरीजों को एम्स से डिसचार्ज करने की चल रही तैयारी
न्यूज़ सर्च@रायपुर:- छत्तीसगढ़ के लिए फिर से आज गुरुवार का दिन राहत भरा रहा। कोरोना वायरस से संक्रमित 6 मरीज़ पूर्णतः स्वस्थ हुए। इसमें 4 पुरुष और 2 महिला शामिल हैं। सभी मरीजों को एम्स से डिसचार्ज करने की तैयारी चल रही है। अब सिर्फ 10 कोरोना संक्रमित बचे हैं जिनका इलाज एम्स रायपुर में चल रहा है। प्रदेश में अबतक कोरोना संक्रमित 23 मरीज ठीक हो चुके हैं और 10 कोरोना संक्रमित का इलाज जारी है।आपको बता दें कि प्रदेश में जितने भी करोना पॉजिटिव केस आए हैं उन सभी का इलाज एम्स में किया जा रहा है। अब तक की स्थिति में यहां कुल 33 मरीज कोरोना पॉजिटिव आ चुके हैं। जिसमें से 23 को यहां के डॉक्टरों ने द्वारा ठीक किया जा चुका है, वहीं 10 अभी भी उपचाराधीन हैं। सबसे अधिक मरीज कोरबा के कटघोरा से मिले हैं। इससे पहले शनिवार को एक ही दिन में 7 और रविवार को एक ही दिन में 6 पॉजेटिव केस कटघोरा से मिले थे। सोमवार को एक भी मरीज नहीं मिला था।


