दो महीने से नहीं मिला तनख्वाह,घर में राशन नहीं। एसपी से अनाज के लिए लगाई गुहार,उपलब्ध कराया गया राशन - NEWSSEARCH

(पूरी हकीकत)

BREAKING NEWS

''कलेक्टर ने किया श्रमजीवी पत्रकार संघ के कैलेंडर का विमोचन''

दो महीने से नहीं मिला तनख्वाह,घर में राशन नहीं। एसपी से अनाज के लिए लगाई गुहार,उपलब्ध कराया गया राशन

दो महीने से नहीं मिला तनख्वाह,घर में राशन नहीं। एसपी से अनाज के लिए लगाई गुहार,उपलब्ध कराया गया राशन

NEWSSEARCH.IN
चांपा।देश में अभी कोरोना वायरस को लेकर पूर्ण रूप से लॉक डाउन किया गया है जिसका सीधा असर गरीब तबके के लोगों को झेलना पड़ रहा है ऐसा ही एक मामला चांपा से आ रहा है जहां एक परिवार के पास खाने के लिए अनाज नहीं था। पर पुलिस अधीक्षक की पहल से उस परिवार को तुरंत अनाज उपलब्ध कराया गया  उत्तरप्रदेश का एक युवक अयोध्या पांडेय जो अपने परिवार के साथ भोजपुर चांपा में निवास करता है। प्लांट में नौकरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता है पर पिछले दो महीनों से तनख्वाह नहीं मिलने के कारण उसके परिवार के सामने विकट परिस्थिति पैदा हो गई थी। राशन सामान खरीदने के लिए पैसा नहीं,घर में अनाज नहीं ऐसे में उसने जिले के पुलिस कप्तान पारुल माथुर से मिलकर अपनी स्थिति से अवगत कराया, एसपी महोदय ने तत्काल संज्ञान में लेकर चांपा एसडीओपी व थाना प्रभारी को उक्त युवक अयोध्या पांडेय के परिवार को तत्काल राशन उपलब्ध कराने निर्देशित किया। चांपा एसडीओपी व थाना प्रभारी ने उसे अनाज बैंक के माध्यम से जितना हो सके राशन उपलब्ध कराया एवं चांपा थाना प्रभारी ने मानवता दिखाते हुए अपने व्यय से भी राशन दिया।थाना प्रभारी ने जनता से अपील किया है कि लॉक डाउन में जिस किसी की स्थिति ऐसी है जो राशन नहीं खरीद पा रहा है वह चांपा थाना आ कर उन्हें अवगत कराए उस तुरंत अनाज बैंक के माध्यम से राशन सामान व अनाज उपलब्ध कराया जाएगा।

Pages