अवैध रेत उत्खनन कर रहे माफियाओं को पकड़ने पहुंची खनिज विभाग की टीम,नदी में ट्रैक्टर छोड़ भागे रेत माफिया।,दोबारा कर रहे थे अवैध खनन सूचना मिलने पर पहुंची एसडीएम की टीम,अवैध खनन करते जप्त किया 4 ट्रैक्टर - NEWSSEARCH

(पूरी हकीकत)

BREAKING NEWS

''कलेक्टर ने किया श्रमजीवी पत्रकार संघ के कैलेंडर का विमोचन''

अवैध रेत उत्खनन कर रहे माफियाओं को पकड़ने पहुंची खनिज विभाग की टीम,नदी में ट्रैक्टर छोड़ भागे रेत माफिया।,दोबारा कर रहे थे अवैध खनन सूचना मिलने पर पहुंची एसडीएम की टीम,अवैध खनन करते जप्त किया 4 ट्रैक्टर

अवैध रेत उत्खनन कर रहे माफियाओं को पकड़ने पहुंची खनिज विभाग की टीम,नदी में ट्रैक्टर छोड़ भागे रेत माफिया।,दोबारा कर रहे थे अवैध खनन सूचना मिलने पर पहुंची एसडीएम की टीम,अवैध खनन करते जप्त किया 4 ट्रैक्टर


खनिज विभाग के अधिकारियों पर लग रहा लेन देन करने का आरोप

एसडीएम की सक्रियता से पकड़ाए अवैध रेत खनन माफिया

चांपा।हनुमान धारा हसदेव नदी में लगभग 12 से 15 ट्रैक्टर अवैध रूप से रेत उत्खनन करते हुए रेत निकाल रहे थे खनिज विभाग की टीम रेत माफियाओं को पकड़ने पहुंची मौके पर सभी ट्रैक्टर वाले खनिज विभाग के अधिकारियों को देख ट्रैक्टर छोड़ भाग गए। खनिज विभाग के अधिकारियों के जाने के कुछ देर बाद फिर से उनके द्वारा रेत का खनन किया जा रहा था जिस पर सूचना मिलने पर चांपा एसडीएम बजरंग दुबे ने तुरंत तहसीलदार,आरआई व पुलिस की एक टीम गठित कर हनुमान धारा हसदेव नदी घाट रवाना किया जिसमें अवैध रेत उत्खनन करते हुए 4 ट्रैक्टर्स जप्त किये गए जिसमें 2 ट्रैक्टर्स तो बगैर नंबर के थे इन सभी ट्रैक्टर्स को अभी थाना चाम्पा के सुपुर्दगी में दिया गया है।सभी जप्त वाहनों को अग्रिम आवश्यक कार्यवाही के लिए कलेक्टर(खनिज) शाखा को प्रेषित किया जावेगा।पुलिस इन वाहनों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही भी कर रही है।अनुविभागीय दंडाधिकारी बजरंग दुबे का कहना है कि मेरे द्वारा पहले भी वहाँ कई बार कार्यवाही की जा चुकी है और इस प्रकार की किसी अवैध गतिविधि को आगे भी बर्दाश्त नहीं किया जावेगा।

  • खनिज विभाग पर पैसा ले मौके पर छोड़ने का लग रहा आरोप

  • खनिज विभाग की को टीम रेत खनन  माफियाओं को पकड़ने पहुंची थी अनपर आरोप लग रहा है कि वे मौके पर रेत निकाल रहे माफियाओं से पैसे की लेनदेन कर छोड़ दिया गया
  •  है 

सूचना मिलने पर हनुमान धारा नदी किनारे अवैध रूप से रेत उत्खनन कर रहे लोगों को पकड़ने टीम भेजी गई थी जिन्होंने 4 ट्रैक्टर जप्त कर कार्यवाही किया है व आगे भी अवैध खनन करने वालो पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।जरंग दुबे एसडीएम चांपा

Pages