न्यूज़ सर्च@रायपुर:- शहर में लॉकडाउन का लोग पूरी तरह पालन नहीं कर रहे हैं। इससे कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ रहा है। पुलिस अब इस पर सख्ती करने जा रही है। इसी के तहत शनिवार को कलेक्टर और एसएसपी ने घनी आबादी वाले इलाके में फ्लैग मार्च किया। इस दौरान लोगों को लॉकडाउन का कड़ाई से पालन करने की चेतावनी दी। साथ ही अनावश्यक रूप से बाहर निकलने पर कार्रवाई करने की हिदायत दी।
दोपहर की करीब 12 बजे जयस्तंभ चौक से फ्लैगमार्च शुरू हुआ। इसका नेतृत्व कलेक्टर डा. एस भारतीदासन और एसएसपी आरिफ शेख ने किया। दोनों अधिकारियों के अलावा शहर एएसपी पंकज चंद्रा, ग्रामीण एएसपी तारकेश्वर पटेल, एएसपी ट्रैफिक एमआर मंडावी, ट्रैफिक डीएसपी सतीश सिंह ठाकुर, सीएसपी नसर सिद्दकी, के अलावा मौदहापारा, गंज, गोलबाजार टीआई सहित बड़ी संख्या में पुलिस लाइन के जवान थे। प्रशासन अब अगले 48 घंटे तक लॉकडाउन का शतप्रतिशत पालन कराने में लगी है। इस दौरान पूरी तरह कफ्र्यू जैसी स्थिति रहेगी।