सीए अमित ने हौसला बढ़ाने बनाया बाय बाय कोरोना सॉन्ग, आप भी सुनिए - NEWSSEARCH

(पूरी हकीकत)

BREAKING NEWS

''कलेक्टर ने किया श्रमजीवी पत्रकार संघ के कैलेंडर का विमोचन''

सीए अमित ने हौसला बढ़ाने बनाया बाय बाय कोरोना सॉन्ग, आप भी सुनिए

न्यूज़ सर्च@रायपुर:- एक तरह कोरोना महामारी के चलते पूरी दुनिया डर के साय में जी रही है। हर कोई जल्द से जल्द इस संकट से बाहर आना चाहता है। ऐसे में शहर के मशहूर समाज सेवी व चार्टर्ड अकॉउंटेंट अमित चिमनानी ने लोगो को जागरूक करने व उनके अंदर एक आस जगाने के लिए एक नया कोरोना सांग बाय बाय कोरोना, मेरा भारत कोरोना को हरायेगा रिलीज किया है।
उनका यह गीत सभी कोरोना वारियर्स के बलिदान को नमन करने के साथ ही साथ फिर से पुराने दिन वापस आने का विश्वास दिलाता है। गीत में कई तरीक़े के विजुअल्स के जरिये कोरोना से दूर रहने के उपाय के साथ साथ आगे लापरवाही ना करने का संदेश भी दिया गया है और लॉक डाउन के बाद भी हमे कैसे सतर्क रहना है उसके बारे में बताया गया है।
गीत की खास बात यह है कि उसे लॉक डाउन के दौरान घरों में रहकर ही रिकॉर्ड और एडिट किया गया है इसके लिए काफी सारी टेक्नोलॉजी का उपयोग भी किया गया है।
गीत के बोल भी दिल को छुते है।

1. फिर से सजेगी यारो की महफ़िल
फिर हस पड़ेंगे, रोते हुए दिल।
फिर से मनेगी अपनी दीवाली,
फिर हम कहेंगे आके मुझे मिल,
पर उसके खातिर हमे पूरा देना होगा साथ
होगी हमारी विजय
इतना मुझे है विश्वास
अब कर फैसला
जो नही बदलेगा
मेरा भारत कोरोना को हरायेगा
ये हमे छोड़ के चला जायेगा।


2. गर हम करेंगे थोड़ी लापरवाही
फिर से आएगी दुगुनी तबाही।
फिर मां से बेटी मिल ना सकेगी।
डोली उठेगी ना बजेगी शहनाई।
 किया जो वादा निभा
भारत माँ को तू बचा
लिया है तूने सदा
माटी का कर्ज चुका।

3. खुल जाए लॉक डाउन फिर भी मैं सबसे सोशल डिस्टनसिंग मेन्टेन करूँगा।
निकलूंगा घर से जब होगा जरूरी
पब्लिक गैदरिंग को अवॉयड करूँगा।
जो लौट आया कोरोना
पड़ेगा फिर सबको रोना
फिर से पाबंदी में रहना
होगा।
अपनो से ना होगा मिलना।
चले एक बार रहे
चाहे लंबा रहे
फिर ये वायरस जड़ से मिट जाएगा।

Pages