अनाज बैंक से मिल रहा जरूरतमंदों को सहारा - NEWSSEARCH

(पूरी हकीकत)

BREAKING NEWS

''कलेक्टर ने किया श्रमजीवी पत्रकार संघ के कैलेंडर का विमोचन''

अनाज बैंक से मिल रहा जरूरतमंदों को सहारा

 लाकडाउन प्रभावित 14 हजार 163 लोगों को मिला भोजन और राशन



न्यूज सर्च@जांजगीर-चांपा। कलेक्टर जनक प्रसाद पाठक के निर्देश पर जिले के सभी तहसील मुख्यालयों में प्रारंभ किए गए अनाज बैंक कोविड-19 के कारण लागू लाकडाउन की स्थिति में जरूरत मंदों के लिए मील का पत्थर साबित हो रहा है। गत रविवार तक अनाज बैंक और विभागीय मद से जिले के 14 हजार 163 जरूरतमंदों को अनाज,  भोजन तथा जरूरत की अन्य सामग्रियां प्रदान कर उनकी मदद की गई। रविवार तक 2 हजार 258 लोगों को भोजन उपलब्ध कराया गया,  वहीं 10 हजार 520 आवश्यकतामंद लोगों को निशुल्क राशन वितरण किया गया।  स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से 1385 लोगों के लिए भोजन तथा खाद्यान्न की व्यवस्था की गई। जिले के चांपा अनुविभाग मुख्यालय में आज एसडीएम बजरंग दुबे के मार्गदर्शन में लाक डाऊन के कारण  बिहार के चांपा में  चार परिवारों के 12 संकटापन्न सदस्यों के लिए सूखा राशन सामग्री प्रदाय कर उनके लिए खाने की ब्यवस्था की गई। वहीं चांपा नगर के जरूरत मंद 46 मजदूर परिवारों के 140 सदस्यों के लिए सूखा राशन सामग्री प्रदान की गई। इसी प्रकार चांपा अनुविभाग के अंतर्गत विकासखंड बम्हनीडीह के ग्राम परसापाली, सरहर और कपिस्दा 13 जरूरतमंदों को भोजन दिया गया तथा इन गांवों के 29 लोगों को सूखा राशन देकर उन्हें राहत दी गई। नगरपालिका परिषद अकलतरा में आज 10 परिवारों के लिए राशन सामग्री प्रदाय की गई। कलेक्टर जनक प्रसाद पाठक के निर्देशानुसार जिले के आवश्यकतामंदो की सूचना मिलते ही प्रशासनिक विभागीय मैदानी अधिकारियों, कर्मचारियों द्वारा तत्काल उन्हें भोजन, राशन, आवास आदि की व्यवस्था सुनिश्चित कर राहत पहुंचाने का काम किया जा रहा है।

Pages