नवागढ़ में ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण - NEWSSEARCH

(पूरी हकीकत)

BREAKING NEWS

''कलेक्टर ने किया श्रमजीवी पत्रकार संघ के कैलेंडर का विमोचन''

नवागढ़ में ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

कोविंड़-19 के तहत फैले संक्रमण को ध्यान में रखते स्वास्थ्य विभाग की टीम हुई अलर्ट चौक चौराहों पर तैनात पुलिसकर्मियों का कर रही स्वास्थ्य परीक्षण



न्यूज सर्च@नवागढ़। जिले के नवागढ़ थाना में पदस्थ पुलिस कर्मियो का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। देश में फैली महामारी को लेकर पुलिस के जवान लगातार चौक चौराहों में ड्यूटी कर लोगो को समझाइश दे रहे है। कोरोना की जंग में 24 घंटे तैनात पुलिस कर्मियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए, नवागढ़ बीएमओ यशपाल खन्ना की टीम ने नवागढ़ थाना एवं चौक चौराहों में तैनात पुलिस कर्मियों का स्वास्थ्य परिक्षण किया, जिसमें नवागढ़ थाना प्रभारी विवेक पांडेय, एसआई योगेश पटेल, एएसआई माधव सिंह, आरके सिंह, आरक्षक मोहन साहू, भागवत श्रीवास, रोहित कहरा, बी.पी.साहु सहित अन्य पुलिस कर्मचारियों का स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा हेल्थ चेकअप किया गया। मेडिकल ऑफिसर ओंकार पटेल ने बताया कि सभी पुलिस अधिकारियों कर्मचारियों का हीमोग्लोबिन, बी.पी, शुगर, सर्दी बुखार का रूटीन चेकअप किया गया। इसमे लोगो का बी.पी बढा पाया गया, जिसको दवा उपलब्ध कराकर डॉ द्वारा उचित सलाह दिया गया। जिसमे स्वास्थ्य विभाग के बीएमओ यशपाल खन्ना, डॉ ओंकार पटेल, मुकेश यादव लैब टेक्नीशियन, राम साहू फ्रामसिस्ट, दीपक देवांगन उपस्थित थे।

Pages