समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं राहत शिविरों में पहुंचकर लिया व्यवस्था का जायजा, दिए आवश्यक निर्देश
न्यूज़ सर्च@रायगढ़:- कोरोना वायरस की चुनौतियों से निपटने एवं प्रशासनिक तैयारियों का जायजा लेने आज कलेक्टर श्री यशवंत कुमार ,एसपी संतोष कुमार सिंह,जिला पंचायत सीईओ ऋचा प्रकाश चौधरी सारंगढ़ दौरे पहुँचे यहां उन्होंने अनुविभाग स्तर के सभी अधिकारियों की बैठक ली व कोरोना वायरस से निपटने के लिए की जा रही तैयारियों की गहन समीक्षा की। इस दौरान प्रशानिक अमला की टीम ने समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सारंगढ़ में उपलब्ध चिकित्सा संसाधन एवं मरीजों को दी जाने वाली सुविधाओं का जायजा लेकर विभाग की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अस्पताल का निरीक्षण कर कोरोना आईसोलेशन वार्ड, ओपीडी, मेल वार्ड, ऑपरेशन थियेटर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने इलाज के लिए पहुंचे मरीजों से बातकर उनका फीडबैक लिया व मेडिकल स्टाफ को जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने दवाईयों का स्टॉक भी देखा तथा बीएमओ को निर्देशित करते हुए कहा कि अस्पताल में दवाईयों तथा मेडिकल किट की पर्याप्त व्यवस्था रखे। जिन दवाईयों की उपलब्धता कम हो रही है उन्हें समय से खरीद लिया जावे, जिससे किसी मरीज को परेशानी न हो। इस दौरान जनऔषधि केन्द्र में कुछ स्टॉफ एन 95 मॉस्क पहने दिखे, जिस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि यह मॉस्क कोरोना पीडि़त या संदिग्ध के इलाज करने व सेम्पल लेने के समय ही पहनने के निर्देश है। ऐसे में इस प्रकार सामान्य परिस्थितियों में इनका उपयोग न हो यह निर्देश बीएमओ सारंगढ़ को दिए।
कलेक्टर यशवंत कुमार इसके पूर्व खेलभांठा में बनाये गये सब्जी बाजार एवं छात्रावास को अस्थायी राहत शिविर को भी देखने पहुंचे जहां व्यवस्था को देखकर प्रसन्नता जाहिर किया साथ ही उन्होंने सब्जी विक्रेताओं के पसरे मैदान के चारो ओर दूर-दूर लगवाने के निर्देश एसडीएम सारंगढ़ को दिए। जिससे भीड़ बंटे तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जा सके। उन्होंने मुख्य नगर पालिका अधिकारी को कहा कि इन पसरों के साथ-साथ शहर की खुलने वाली सभी दुकान के सामने सोशल डिस्टेंसिंग के अनुसार सुरक्षा घेरे बनवाएं और साथ ही शहर में सड़कों, नालों की सफाई भी दुरुस्त रखें।
उन्होंने यह भी कहा कि शहर में निवासरत ऐसे लोग जिनके पास रहने की जगह नही है, उन्हें रैन बसेरों में ठहराया जाये एवं राहत शिविर में उचित प्रबंध करने को कहा इस दौरान सीईओ जनपद पंचायत को मनरेगा के लिए जारी नये गाइडलाइन्स के अनुसार निजी भूमि पर कार्य करवाने कहा और साथ ही पंचायतों में जरूरतमंद को सूखे राशन का वितरण, हितग्राहियों तक रेडी टू ईट पोषण आहार पहुंचना सुनिश्चित हो ऐसे निर्देश भी दिए।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कुमार सिंह ने एसडीओपी सारंगढ़ को लॉक डाउन का सख्ती से पालन करवाने के निर्देश देते हुए कहा कि शहरी के साथ ग्रामीण इलाकों में भी लोगों से इसे गंभीरता से पालन करवाना सुनिश्चित करें। दोपहिया वाहनों के साथ-साथ चार पहिया वाहनों की भी सघन जांच की जाए कि लॉक डाउन की छूट की अवधि में कही लोग अकारण तो नहीं घूम रहे है। इस दौरान लोगों की आवाजाही पर भी नजर रखी जाए कि कोई व्यक्ति शासन के दिशा-निर्देशों के विपरीत मूवमेंट या गतिविधि तो नहीं कर रहा है। उल्लंघन करने वालों पर तत्काल कार्यवाही भी करें। इस दौरान एसडीएम सारंगढ़ श्री चंद्रकांत वर्मा, एसडीओपी श्री जितेन्द्र खूंटे सीएमओ संजय सिंह सहित अनुविभागीय स्तर के विभिन्न अधिकारी गण उपस्थित रहे।