सार्वजनिक जगहों में दूरी बनाये रखने हेतु अपील-गाइड विंग DOC सुमन - NEWSSEARCH

(पूरी हकीकत)

BREAKING NEWS

''कलेक्टर ने किया श्रमजीवी पत्रकार संघ के कैलेंडर का विमोचन''

सार्वजनिक जगहों में दूरी बनाये रखने हेतु अपील-गाइड विंग DOC सुमन

पामगढ़ - भारत स्काउट्स एवम गाइड्स छ ग के स्टेट चीफ कमिश्नर श्री विनोद सेवन लाल चन्द्राकर जी के मार्ग दर्शन एवम निर्देशानुसार भारत स्काउट्स एवम गाइड्स जिला जांजगीर चाम्पा के गाइड विंग की जिला संगठन आयुक्त श्रीमती सुमन यादव ब्याख्याता शा उ मा वि कोसला (पामगढ़) के द्वारा देश मे फैला कोरोना वायरस कोविड-19 से संबंधित जागरूकता अभियान में लोगों को  जागरूक किया गया।देश मे महामारी के रूप में ब्याप्त कोरोना वायरस से बचाव के लिये सभी राज्यों ने सावधानी बरतने के लिये   धारा -144 ,लॉक डाउन के माध्यम से भीड़ जमा न हो इसका पालन करवा रही है।कोविड-19 से बचाव एवम जागरूकता के लिऐ देश मे अलग -अलग संस्थाएँ अपनी भागीदारी निभा रही है।इसी तारतम्य में भारत स्काउट्स एवम गाइड्स के तरफ से श्रीमती सुमन यादव पामगढ़ के द्वारा कोरोना वायरस के संक्रमण से वचाव हेतु पोस्टर बनाकर सामाजिक दूरी की महत्ता को बता  कर लोगों  में सामाजिक दूरी बनाये रखने की अपील की जा रही है ताकि वायरस से बचा जा सके।इनके द्वारा पामगढ़ में पेट्रोल पंप,कियोस्क बैंक,मेडिकल स्टोर्स,अन्नपूर्णा विपणन केंद्र,किराना स्टोर आदि सार्वजनिक स्थानों पर दूरी बनाये रखने हेतु जागरूकता लाने वाली स्वनिर्मित पोस्टर लगाया गया।

Pages