लॉकडाउन में जमकर बिक रही अवैध शराब, गांव- गांव में बन और बिक रही महुआ शराब, आन डिमांड हो रही होम डिलीवरी
NEWSSEARCH.IN@बम्हनीडीह। लॉकडाउन के चलते सभी देशी व अंग्रेजी शराब दुकानों को बंद किया गया है।क्षेत्र में पुलिस व आबकारी विभाग की उदासीनता के चलते जमकर अवैध कच्ची शराब की बिक्री की जा रही है। गांव- गांव में महुआ शराब बन और बिक रही है।थाना क्षेत्र के लगभग सभी गावों में अधिकारियों के सह पर 300 से 450 रूपये प्रति लीटर की दर से अवैध शराब की बिक्री की जा रही है। वहीं अधिकारियों की उदासीनता के चलते संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ने लगा है।कोरोना संक्रमण की रोकथाम व बचाव के लिए राज्य शासन जुटा हुआ है। कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहे पीड़ितों की संख्या को देख प्रधान मंत्री द्वारा लॉकडाउन 3 मई तक बढ़ाने की घोषणा की गई है। राज्य शासन के निर्देश पर सभी शराब दुकानें भी बंद कर दी गई है।
टीम भेज कर जांच करवाई जाएगी।अगर शराब माफियाओं द्वारा अवैध शराब बनाया व बेचा जा रहा होगा तो उनपर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विजय सेन शर्मासहायक आयुक्त
आबकारी विभाग जांजगीर



