0 तैयारी करने के लिए अधिक समय मिलने से बेहतर परफार्मेंस देने का दावा
न्यूज़ सर्च@रायपुर. कोविड-19 महामारी के चलते केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की जो परीक्षाएं न लेने का फैसला लिया था उनके लिए फिर से परीक्षा डेट जारी कर दी गई है। अब बचे हुए विषयों के पेपर 1 से 15 जुलाई के बीच होने हैं। इसमें 10वीं के पेपर केवल उत्तर पूर्वी दिल्ली के विद्यार्थियों के लिए है। वहीं 12वीं के शेष एग्जाम पूरे भारत में होने हैं। जब रायपुर के गुजराती इंग्लिश मीडियम स्कूल में पढ़ने वाले 12वीं के स्टूडेंट्स से इसे लेकर बात की गई तो उन्हें बोर्ड के एग्जाम कराने के निर्णय का स्वागत किया। सभी का यह कहना है कि शेष पेपर की तैयारी के लिए उन्हें काफी समय मिला है इससे वह एग्जाम में बेहतर परफार्मेंस दे पाएंगे। साथ ही विद्यार्थियों का यह भी कहना था कि जब उनके एग्जाम रुके तो वह काफी निरास हुए। उन्हें यह तो पता था कि उन्हें पास कर दिया जाएगा, लेकिन वह इस रूप में पास होने वाला रिजल्ट न चाहकर अपनी प्रतिभा और हुनर के रूप में अपने नंबरों से पास होना चाहते थे, जो मौका उन्हें मिला। इससे वह काफी खुश हैं।कर पाएंगे बेहतर परफार्म
मुझे बहुत अच्छा लगा की एग्जाम की डेट फिर से जारी हो गई है। बजे हुए पेपर के लिए जो समय मिला इससे हम अपने मार्क्स इंप्रूव कर पाएंगे। मुझे एग्जाम के बीच में ये जो मौका मिला इससे मैं अपने कैरियर को लेकर भी काफी सोच पाया। मैं यह तय कर पाया हूं कि आगे मुझे क्या करना है। इसके लिए मैं सीबीएसई का धन्यवाद करता हूं।-हार्दिक पटेल, छात्र श्री गुजराती इंग्लिश मीडियम स्कूल, रायपुर
परीक्षा टलने से काफी था चिंतित
जब मुझे यह पता चला कि हमारी बची हुई परीक्षाएं टाल दी गई हैं, तो मैं काफी चिंतित हो गया था। मुझे लगा कि हम पास तो हो जाएंगे, लेकिन हमने जो इतनी मेहनत परीक्षा में प्रतिभा दिखाने के लिए की उसका क्या। सीबीएसई ने दोबारा से एग्जाम की डेट जारी कर इस चिंता से निकाला है। मैं धन्यवाद करता हूं बोर्ड का जिन्होंने परीक्षा की तारीख दोबारा जारी कर हम बच्चों को इस असमंजस से बाहर निकाला।- फरहान अहमद, छात्र, श्री गुजराती इंग्लिश मीडियम स्कूल
राहत भरा फैसला
बचे हुए ग्जाम की डेट जारी करके न सिर्फ बोर्ड ने हमारे भविष्य के लिए अच्छा किया बल्कि इतना जो गैप मिला उसमें हमें पेपर की तैयारी करने का एक्ट्रा टाइम भी दिया है। इस समय का सदुपयोग करके हम बचे हुए पेपर की तैयारी बेहतर तरीके से कर पाएंगे और परीक्षा में बेहतर परफार्मेंस देकर अपने रिजल्ट का परसेंटेज भी सुधार पाएंगे।-इशा पटेल, छात्रा, श्री गुजराती इंग्लिश मीडियम स्कूल
फैसला स्वागत योग्य
सीबीएससी बोर्ड का यह फैसला स्वागत योग्य है। बोर्ड ने दोबारा से परीक्षा की डेट जारी करके काफी अच्छा किया है। इस दौरान जो समय हमें मिला है हम घर में बेहतर तरीके से परीक्षा की तैयारी कर पाएंगे। इस दौरान यदि पढ़ाई में कोई परेशानी आती है तो स्कूल के अध्यापक ऑनलाइन गाइड भी कर रहे हैं। इससे हम परीक्षा में बेहतर कर पाएंगे।हनी, वर्मा, छात्रा, श्री गुजराती इंग्लिश मीडियम स्कूल रायपुर


