देखिए किस तरह नक्सलियों ने 17 जवानों को मारा, वीडियो किया जारी - NEWSSEARCH

(पूरी हकीकत)

BREAKING NEWS

''कलेक्टर ने किया श्रमजीवी पत्रकार संघ के कैलेंडर का विमोचन''

देखिए किस तरह नक्सलियों ने 17 जवानों को मारा, वीडियो किया जारी

मिनपा हमले का वीडियो नक्सलियों ने किया जारी...17 जवान हुए थे शहीद...

न्यूज़ सर्च@रायपुर:- 21 मार्च को सुकमा जिले के मिनपा में हुए नक्सली हमले का वीडियो नक्सलियों ने जारी किया है। इस हमले में 17 जवान शहीद हुए थे। इस वीडियो को नक्सलियों ने हमले के दौरान इसे शूट किया था। जिसे अब नक्सलियों ने अपने प्रोपोगंडा के तहत एडिट कर जारी किया है।
वीडियो में  जंगलों में पेड़ों की आड़ पर छिपे नक्सली जवानों पर गोलियां चलाते  नजर आ रहे हैं। नक्सलियों ने अपने इस वीडियो के जरिए सरकार पर निशाना भी साधा है।
21 मार्च को नक्सलियों ने एन्टी नक्सल आपरेशन पर निकले जवानों पर हमला किया था। इस हमले में DRG और STF के 17 जवान शहीद हो गए थे। इस मुठभेड़ में 3 नक्सली भी मारे गए थे।

Pages