80 एकड़ में कर रहे सब्जी की खेती, कर रहे हर साल लाखों की कमाई - NEWSSEARCH

(पूरी हकीकत)

BREAKING NEWS

''कलेक्टर ने किया श्रमजीवी पत्रकार संघ के कैलेंडर का विमोचन''

80 एकड़ में कर रहे सब्जी की खेती, कर रहे हर साल लाखों की कमाई

न्यूज़ सर्च@रायपुर:- रायपुर के प्रगतिशील किसान हेमंत गोहिल ने कभी छह एकड़ जमीन से सब्जी की खेती शुरू की थी। आज वो 80 एकड़ में आधुनिक खेती कर सैकड़ों लोगों को रोजगार दे रहे हैं। इतना ही नहीं उनकी सफल कार्यशैली को देख किसानों ने उन्हें किसान महासंघ का सचिव चुना और इस पद पर रहते हुए वह पिछले आठ सालों से युवा किसानों को उन्नत खेती के प्रति जागरूक भी कर रहे हैं। हेमंत ने भी बाकी सफल लोगों की तरह शुरूआती दिनों में काफी संघर्ष किया है, जिसे उन्होंने पत्रिका के साथ साझा किया है। उनकी कहानी हर युवा के लिए प्रेरणादायक है। 

हेमंत गोहिल का जन्म 8 जुलाई 1962 को रायपुर मौदहापारा में हुआ था। पिता हरिराम गोहिल बोरिंग करने का काम करते थे। तीन बहन दो भाई में हेमंत चौथे नंबर के हैं। पढ़ाई के दौरान घर की स्थिति उतनी अच्छी न होने के चलते हेमंत ने 10वीं की पढ़ाई करते हुए ही पिता के साथ बोरिंग का काम शुरू कर दिया था। उन्होंने 17 साल यानी लगभग 30 साल की उम्र तक यह काम किया और रायपुर से बी-कॉम करने के बाद इसे छोड़ दिया। इसके बाद 1983 में मेडिकल स्टोर में बिलिंग करने की नौकरी 200 रुपए महीने से शुरू किया। हिंदुस्तान लीवर में दो से तीन साल तक नौकरी की और फिर जॉब छोड़कर 1988 में शिक्षित बेरोजगार में लोन लेकर टाटा 407 खरीदी और तीन से चार सालों तक चलाया। दोस्तों ने खेती करने का सुझाव दिया तो टाटा 407 बेंचकर पैसों का इंतजाम किया और छह एकड़ जमीन खरीदकर खेती का काम शुरू किया। इसमें सफलता मिली और आज खुद की 30 एकड़ जमीन के साथ 40-50 एकड़ जमीन किराय की लेकर सब्जी की खेती कर रहे हैं। 

सभी भाई बहनों की थामी जिम्मेदारी

पिता के बाद घर की जिम्मेदारी हेमंत ने ही संभाली। उन्होंने खुद के साथ सभी भाई बहनों की शादी की और उनका परिवार बसाया। हेमंत की पत्नी ने भी उनका इस कार्य में पूरा साथ दिया। आज हेमंत के कृषि व्यवसाय में 100 अधिक लोग जुड़कर रोजगार पा रहे हैं। हर साल एक से डेढ़ करोड़ का टर्न ओवर कर हेमंत तीस से 40 लाख रुपए की आय कर रहे हैं।

सक्सेज मंत्रा

हेमंत का कहना है कि खेतीबाड़ी देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती करने के लिए सबसे अच्छा काम है। इस व्यवसाय में 80 प्रतिशत युवा जुड़े हैं। देश में सब्जी उत्पादन का 15 प्रतिशत उत्पादन अकेले छत्तीसगढ़ से किया जा रहा है। खेती बाड़ी में रुचि रखने वाले युवा इस कार्य से जुड़े और मेहनत करके इसे व्यवसाय की तरह करें।

Pages