अन्य राज्यों में फंसे श्रमिकों को वापस लाने की तैयारियां शुरू - NEWSSEARCH

(पूरी हकीकत)

BREAKING NEWS

''कलेक्टर ने किया श्रमजीवी पत्रकार संघ के कैलेंडर का विमोचन''

अन्य राज्यों में फंसे श्रमिकों को वापस लाने की तैयारियां शुरू

 *श्रमिकों को रेल के माध्यम से छत्तीसगढ़ आगमन हेतु राज्य शासन ने प्रस्तावित किये 8 रेलवे स्टेशन* 

*बिलासपुर, चम्पा, बिश्रामपुर, जगदलपुर, भाटापारा, रायपुर, दुर्ग और राजनांदगांव

न्यूज़ सर्च@रायपुर:- राज्य शासन द्वारा लॉक डाउन के कारण अन्य राज्यों में फंसे छत्तीसगढ़ के श्रमिकों को वापस लाने की तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं। इन श्रमिकों को रेल के माध्यम से छत्तीसगढ़ आगमन हेतु राज्य शासन ने 8 रेलवे स्टेशन प्रस्तावित किए हैं। इनमें बिलासपुर, चम्पा, बिश्रामपुर, जगदलपुर, भाटापारा, रायपुर, दुर्ग और राजनांदगांव रेेलवे स्टेशन शामिल हैं।
 परिवहन विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने रायपुर के डिविजनल रेलवे मैनेजर को पत्र लिखकर सभी व्यवस्थाओं का आंकलन करने को कहा है। डॉ. सिंह ने बताया कि श्रमिकों को चिन्हित रेलवे स्टेशनों पर रिसीव कर रेल मंत्रालय की गाइड लाइन के अनुसार होल्डिंग एरिया में स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाएगा और उनके गंतव्य स्थल पर पहुंचाने की बस के माध्यम से व्यवस्था की जाएगी। इसके साथ ही साथ उन्हें क्वरेंटिंन में रखने की व्यवस्था भी की जाएगी। 

Pages