लॉकडाउन की अवधि में स्कूल फीस में छूट देने की उठी मांग - NEWSSEARCH

(पूरी हकीकत)

BREAKING NEWS

''कलेक्टर ने किया श्रमजीवी पत्रकार संघ के कैलेंडर का विमोचन''

लॉकडाउन की अवधि में स्कूल फीस में छूट देने की उठी मांग

न्यूज़ सर्च@रायपुर:-  करोड़ों पलकों की तरफ से वायएमएस यूथ फाउंडेशन ने जिला प्रसाशन और शासन से मांग की है कि लोकडाउन की अवधि में प्रायः प्रदेश के समस्त स्कूल बंद है । ऐसे में स्कूलों का संचालन ना होने की वजह से बहुत सी शालाएं ऑनलाइन कक्षाएं ले रही हैं ।
वायएमएस यूथ फाउंडेशन ने मांग की है कि इस संबंध में शासन को एक स्पष्ट निर्णय लेना चाहिए ताकि स्कूल की फीस को लेकर बन रही असमंजस की स्थिति स्पष्ट हो सके।
 जानकारी के अनुसार बहुत से स्कूल पालकों पर फीस देने को लेकर दबाव बना रहे हैं। स्कूल प्रबंधन कोशिश कर रहे हैं कि उन्हें स्कूल की फीस मिल जाए। ऐसे में जब ऑनलाइन क्लास ही ली जा रही है तो बहुत से स्कूल व्यवस्था शुल्क, गाड़ियों और फूड के शुल्क भी वसूलने का प्रयास कर रहे हैं । जबकि यह सेवाएं दी ही नहीं जा रही हैं।
 लॉक डाउन की वजह से परिजनों की भी आय के स्रोत बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं, ऐसे में सभी के लिए स्कूल की मोटी फीस चुका पाना संभव नहीं है। ऐसे में यदि शासन छत्तीसगढ़ में संचालित स्कूल के शुल्क के निर्धारण पर कोई फैसला लेता है तो यह करोड़ों पालकों के लिए राहत देने वाला फैसला होगा।

Pages