पैरामेडिकल प्रैक्टिशनर संघ ने सीएम सहायता कोष में दिए एक लाख एक सौ एक रुपए - NEWSSEARCH

(पूरी हकीकत)

BREAKING NEWS

''कलेक्टर ने किया श्रमजीवी पत्रकार संघ के कैलेंडर का विमोचन''

पैरामेडिकल प्रैक्टिशनर संघ ने सीएम सहायता कोष में दिए एक लाख एक सौ एक रुपए

न्यूज़ सर्च@रायपुर:- छत्तीसगढ़ पैरामेडिकल प्रैक्टिशनर संघ के पदाधिकारियों ने शुक्रवार दोपहर स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव से भेंटकर की। उन्होंने सीएम सहायता कोष में सहयोग राशि देने के लिए एक लाख एक सौ एक रुपए का चेक स्वास्थ्य मंत्री को प्रदान किया।
स्वास्थ्य मंत्री को चेक प्रदान करती प्रदेश अध्यक्ष निम्मी चौबे 
संघ की प्रदेश अध्यक्ष निम्मी चौबे ने स्वास्थ्य मंत्री से कहा कि कोरोना की लड़ाई में छत्तीसगढ़ शासन का प्रयास सराहनीय है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ को कोरोना वायरस से बचाने के लिए संघ के सभी लोग निरंतर प्रयासरत हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए संघ ने उन्होंने आपस में यह राश एकत्र कर सहायतार्थ देने का निर्णय लिया है। अध्यक्ष चौबे ने आगे भी इसी तरह निरंतर प्रयास करते रहने का आश्वासन दिया। स्वास्थ्य मंत्री ने भी उनके इस नेक कार्य की सराहना की। इस दौरान संघ से रफत खान, जितेंद्र शुक्ला, मोइन खान, ललित निर्मलकर, नवनीत जायसवाल, शिव कर्ज़, राजकुमार जयसवाल, राजेश कौशल, राधे मोहन मांडले, मधुसूदन सूरी, किरण यादव, हरनारायण यदु, राजेंद्र निषाद, अनु साहू, खूबी राम सिन्हा, एजाज नकवी और केएल पटेल आदि मौजूद रहे।

Pages