नपाध्यक्ष की पहल पर अंबेडकर प्रतिमा सौंदर्यीकरण के लिए मिली 20 लाख की स्वीकृति
Newssearch.in
जांजगीर-चांपा। विधानसभा अध्यक्ष डाॅ.चरणदास महंत की अनुशंसा पर जांजगीर-नैला नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष भगवान दास गढेवाल की पहल पर कचहरी चैक में बने अंबेडकर प्रतिमा स्थल के सौंदर्यीकरण व उन्नयन के लिए 20 लाख की स्वीकृति मिली है। जल्द ही प्रतिमा स्थल सौंदर्यीकरण व उन्नयन कार्य प्रारंभ हो जाएगा। जिसके लिए नगरवासियों ने नपाध्यक्ष के प्रति आभार ज्ञापित किया है। इस संबंध में नपाध्यक्ष भगवान दास गढ़ेवाल का कहना है कि अंबेडकर प्रतिमा स्थल पर सौंदर्यीकरण व उन्नयन की अति आवश्यकता है। सौंदर्यीकरण व उन्नयन हो जाने से अंबेडकर प्रतिमा के आसपास की सुंदरता बढ़ जाएगी। वहीं लोगों के लिए आकर्षण का भी केन्द्र भी बना रहेगा। जिसके लिए नपाध्यक्ष श्री गढ़ेवाल द्वारा पूर्व में सौंदर्यीकरण के लिए राशि की मांग की गई थी। जिस पर शासन की ओर 20 लाख की स्वीकृति मिल चुकी है और जल्द ही इस दिशा में कार्य प्रारंभ हो जाएगा। नपाध्यक्ष ने बताया कि विस अध्यक्ष डाॅ. चरणदास की अनुशंसा से ही उक्त राशि स्वीकृत हो पाएगी। पूर्व में उन्हें इस संबंध में अवगत कराया गया था। जिस पर अंबेडकर प्रतिमा स्थल पर सौंदर्यीकरण व उन्नयन के लिए 20 लाख की स्वीकृति हो सकी है और जल्द ही सौंदर्यीकरण व उन्नयन का कार्य प्रारंभ कराया जाएगा।


