स्कूल शिक्षा विभाग में 494 शिक्षक- कर्मियों का तबादला - NEWSSEARCH

(पूरी हकीकत)

BREAKING NEWS

''कलेक्टर ने किया श्रमजीवी पत्रकार संघ के कैलेंडर का विमोचन''

स्कूल शिक्षा विभाग में 494 शिक्षक- कर्मियों का तबादला

न्यूज़ सर्च@रायपुर:- स्कूल शिक्षा विभाग में 459 व्याख्यता, प्रधान पाठक, शिक्षक, ​सहायक शिक्षक व अन्य कर्मचारियों का तबादला आदेश जारी किया गया है। यह आदेश देर रात शनिवार को मंत्रालय महानदी भवन से जारी किए गए हैं। तबादला लिस्ट में जांजगीर, शक्ति, महासमुंद, नारायणपुर, कोंडागांव, सुकमा, रायपुर, रायगढ़, दुर्ग, कवर्धा, सूरजपुर, कोरिया, बिलासपुर, अम्बिकापुर में पदस्थ शिक्षक शामिल है। तबादला लिस्ट में शामिल कुछ शिक्षको को अंग्रेजी मीडियम शासकीय स्कूल में पोस्टिंग दी गयी है।

प्रदेश में खुलने है 40 शासकीय अंग्रेजी मीडियम

राज्य शासन द्वारा लिए गए निर्णय के अनुसार बड़े शहरों में अंग्रेजी माध्यम के उत्कृष्ट स्कूल आगामी शिक्षा सत्र से प्रारंभ किया जाना है। प्रत्येक जिले में कम से कम एक ऐसा स्कूल अनिवार्य रूप से होगा। रायपुर जिले में स्कूल शिक्षा विभाग ने 3 स्कूल खोलने का निर्णय लिया है। प्रदेश में प्रत्येक जिले, नगर पालिका और नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत हिन्दी और अंग्रेजी माध्यम की उत्कृष्ट शालाओं का संचालन पंजीकृत सोसायटी के माध्यम से किया जाना है।

अलग से नियमावली होगी तैयार

अंग्रेजी और हिंदी में संस्था संचालन के लिए पृथक से नियमावली तैयार की जानी है। हिन्दी और अंग्रेजी माध्यम की उत्कृष्ट शालाओं के संचालन के लिए प्रत्येक जिले में प्रत्येक शाला के लिए पृथक-पृथक सोसायटी का गठन किया जाएगा। शाला के संचालन के लिए गठित सोसायटी के पदेन अध्यक्ष जिला कलेक्टर और पदेन सदस्य एवं सचिव जिला शिक्षा अधिकारी होंगे।

Pages