ABVP जांजगीर ने किया चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का पुतला दहन - NEWSSEARCH

(पूरी हकीकत)

BREAKING NEWS

''कलेक्टर ने किया श्रमजीवी पत्रकार संघ के कैलेंडर का विमोचन''

ABVP जांजगीर ने किया चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का पुतला दहन

न्यूज़ सर्च@जांजगीर:- चीन ने हमेशा की तरह अपनी कायरतापूर्ण रणनीतियों के माध्यम से हमेशा से ही हमारे देश के जवानों एवं राष्ट्र की गरिमा को भंग करने का षड्यंत्र करता रहा है और इसी दुष्कर्म को दोहराते हुए बड़े ही कायरता पूर्ण ढंग से हमारे राष्ट्र के वीर सपूतों को घात लगाकर प्राणघाती हमला किया गया। इसमें राष्ट्र की सुरक्षा करते हुए अपने सौर पराक्रम के साथ राष्ट्र के वीर जवानों को वीरगति प्राप्त हुई। उनकी वीरता को  नमन करते हुए कार्यकर्ताओ द्वारा भारत माता की जय भारतीय सेना जिन्दाबाद के नारे लगा कर और चीन के सेना के विरूद्ध में नारा लगाकर आक्रोश व्यक्त करते हुए आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जांजगीर द्वारा नगर के हृदय स्थल कचहरी चौक में चीनी राष्ट्रपति  शी जीनपिंग व  चीन का पुतला दहन कर आक्रोश व्यक्त किया गया।
इस दौरान सभी ने एक श्वर में कहा कि चीनी उत्पादों का पूर्ण बहिष्कार किया जाए। इसमें एबीवीपी छत्तीसगढ़ के प्रदेश  कार्यकारणी सदस्य हेमंत पैगवार,जांजगीर नगर मंत्री रामेश्वर कश्यप, प्रदीप राठौर,सोमा राठौर,सूरज यादव, छत्रपाल विजय,दीपेश यादव, निशांत कौशिक,आयुष सिंह, प्रद्युम सिंह, नन्द कुमार अंचल, नरेन्द्र कश्यप, दिनेश देवांगन,किशन कश्यप, शिवा कश्यप, प्रदीप कश्यप व अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जांजगीर नगर के सभी कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

Pages