न्यूज सर्च@जांजगीर-चांपा। अनियंत्रित बाइक बिजली खंभे से जाकर टकरा गई जिससे बाइक चालक का सिर फट गया और मौके पर ही मौत हो गई।
यह हृदय विदारक घटना जिले के डभरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुसुमझर के पास सड़क की है। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। बाइक में सवार युवक अनियंत्रित होकर बिजली खंभे से जा टकराया, जिससे उसका सिर फट गया। सिर फटने पर अधिक ब्लडिंग होने के चलते मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक विवेक सोनवानी उम्र 31 वर्ष निवासी हसौद अपने निजी काम के लिए डभरा आया हुआ था। बीती रात वह डभरा से हसौद जाने के लिए निकला और कुसुमझर के पास ये हादसा हो गया। हादसे में युवक का सर फट गया। सिर फटने से ब्लडिंग अधिक हो गई, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। डभरा पुलिस ने मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया और विवेचना में जुट गई है।


