दुर्ग में डाक्टर, नर्स और पुलिसकर्मी हुए कोरोना संक्रमित - NEWSSEARCH

(पूरी हकीकत)

BREAKING NEWS

''कलेक्टर ने किया श्रमजीवी पत्रकार संघ के कैलेंडर का विमोचन''

दुर्ग में डाक्टर, नर्स और पुलिसकर्मी हुए कोरोना संक्रमित

न्यूज़ सर्च@दुर्ग:- छत्तीसगढ़ में कोरोना पॉजिटिव की संख्या दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। हालत ये है कि लोगों को कोरोना संक्रमण से दूर रखने के लिए दिन रात काम करने वाले कोरोना वारियर्स भी तेजी से संक्रमित हो रहे हैं। दुर्ग जिले में गुरुवार को भी 6 कोरोना वारियर्स संक्रमण की चपेट में आए हैं। इसमें दो डाक्टर, एक नर्स और 3 पुलिस कर्मी हैं। इसके बाद से शासन प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। ऐतिहात के तौर पर उस थाने को भी सील कर दिया गया है, जहां से पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
गुरुवार को दुर्ग में कोरोना के कुल 9 नए मरीज सामने आए हैं। उनमें से 6 कोरोना वारियर्स हैं। एक तरफ जहां शंकराचार्य कोविड हास्पीटल के दो डाक्टर कोरोना की चपेट में आए हैं, तो वहीं दुर्ग के नेवई थाना के तीन पुलिस जवान में भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। इधर सेक्टर एक की कोविड अस्पताल की एक महिला नर्स भी कोरोना पॉजेटिव पाई गई है। बतादें कि कोरोना संक्रमित डॉक्टर जिस हॉसपिटल में वो उपचार करते थे, उसी अस्पताल में अब उन्हें उपचार के लिए एडमिट किया गया है।

सबसे अधिक मरीज बलरामपुर जिले में

गुरुवार को सबसे अधिक मरीज बलरामपुर जिले में 46 मरीज सामने आए हैं। वहीं 22 बलरामपुर, 12 बलौदाबाजार, जांचगीर-चांपा  और रायपुर में 11-11 मरीज सामने आए हैं। इसके साथ ही दर्ग में 09, राजनांदगांव में 8, बिलासपुर में 4 कोरिया में 3 तथा कोरबा में 4 संकमित मरीज मिले हैं। बतादें छत्तीसगढ़ में कोरोना से लड़ने में भी इस वायरस से लड़ने में अभी तक 12 सौ उपर मरीज कामयाब हो चुके हैं।

Pages