बम्हनीडीह के प्रधानमंत्री ग्राम सडक योजना में परिवहन क्षमता से अधिक भारी वाहन पर कार्यवाही करने शिवसैनिकों ने सौंपा ज्ञापन - NEWSSEARCH

(पूरी हकीकत)

BREAKING NEWS

''कलेक्टर ने किया श्रमजीवी पत्रकार संघ के कैलेंडर का विमोचन''

बम्हनीडीह के प्रधानमंत्री ग्राम सडक योजना में परिवहन क्षमता से अधिक भारी वाहन पर कार्यवाही करने शिवसैनिकों ने सौंपा ज्ञापन

जांजगीर चाम्पा - जिला के शिवसैनिकों ने ठा.ओंकार सिंह गहलौत जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कलेक्टर महोदय को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में बताया है कि जिले के विकास खण्ड बम्हनीडीह में ग्राम पंचायत सोनाईडीह के आश्रित ग्राम सबरिया डेरा को राज्य शासन के द्वारा रेत खदान घोषित किया गया है। उक्त सडक पर कलेक्टर के आदेशानुसार परिवहन की भार क्षमता 12 टन किया गया है। परंतु कुछ वाहन मालिक कलेक्टर के आदेश को ताक में रखकर भारी हाइवा वाहन 25 से 30 टन रेत लोड कर फर्राटे से चला रहे हैं। जिससे सडक बनने के बाद एक सप्ताह में ही प्रधानमंत्री सडक योजना की सडक के परखच्चे उड गए हैं। इतनी बडी समस्या को ना तो खनिज विभाग और ना ही सडक विभाग के अधिकारी ध्यान दे रहे हैं। जिससे ग्रामीण बेहद परेशान व चिंतित हैं। कि कब बडी हादसा हो जावेगा इसकी चिंता हमेशा ग्रामीणों पर बनी रहती है।



          शिवसैनिकों ने उक्त विषय को गंभीरता से लेते हुए सडक पर चल रहे अधिक क्षमता वाले हाइवा वाहन पर उचित कार्यवाही करने हेतु कलेक्टर महोदय को ज्ञापन सौंपा है। जिसमें चंदन धीवर (जिलासचिव), शुभम सिंह राजपूत (जिलासचिव), दिलेश्वर विश्वकर्मा (जिलासचिव), अश्वनी साहू (जिलाकार्यकारिणी), चंद्रशेखर बरेठ (जिलाकार्यकारिणी), बलभद्र पटेल (अध्यक्ष विधानसभा सक्ती), नीलाम्बर पटेल (ब्लॉक अध्यक्ष मालखरौदा), सतीश राठौर, रमेश साहू, दिलीप साहू उपस्थित थे।

Pages