पत्नी पर रखता था गलत नियत मना करने पर नहीं माना तो पति ने उतार दिया मौत के घाट - NEWSSEARCH

(पूरी हकीकत)

BREAKING NEWS

''कलेक्टर ने किया श्रमजीवी पत्रकार संघ के कैलेंडर का विमोचन''

पत्नी पर रखता था गलत नियत मना करने पर नहीं माना तो पति ने उतार दिया मौत के घाट

न्यूज़ सर्च@भिलाई :- पत्थर खदान में हुई हेमचंद हत्याकांड की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। हेमचंद की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसके पूर्व किरायदार खेमलाल की थी। खेमलाल ने पुलिस को बताया कि हेमचंद  उसकी पत्नी पर गलत नियत रखता था। उसने हेमचंद को लाख मना किया, उसका मकान खाली कर दूसरे मकान में शिफ्ट हुआ, लेकिन जब वह वहां भी पहुंचने लगा तो उसे यह कदम उठाना पड़ा। पुलिस ने आरोपी खेमलाल मेहर को गिरफ्तार कर, उसके खिलाफ धारा 302 के तहत जुर्म दर्ज किया है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

यह है मामला  

17 जून को केडिया कंपनी की तरफ जाने वाली सड़क के  किनारे पत्थर खदान के पास एक अज्ञात शव मिला था। शव की पहचान खपरी निवासी हेमचंद द्वारिका (20 वर्ष) के रूप में हुई थी। इसके बाद हेमचंद के पिता तुल्लू की रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर मामला विवेचना में लिया। मोबाइल लोकेशन और मोहल्लेवासियों से पूछताछ की गई। करीब 5 युवकों से पूछताछ के बाद मामले की गुत्थी सुलझी। पुलिस ने जब महामाया पारा वार्ड 3 निवासी  खेमलाल मेहर (32 वर्ष) से सख्ती से पूछताछ की तो वह टूट गया। उसने बताया कि किस तरह उसने खेमलाल की हत्या की।

इस तरह दिया घटना को अंजाम

सीएसपी विश्वास चंद्राकर ने बताया कि 4 माह पूर्व हेमचंद के मकान में खेमलाल परिवार सहित किराए पर रहने आया था। खेमलाल की गैर मौजूदगी में उसकी पत्नी से हेमचंद बात करता था। उस पर बुरी नियत रखता था। खेमलाल की पत्नी ने इसकी शिकायत अपने पति से की। खेमलाल ने हेमचंद को समझाया और उसके घर आने से मना किया। जब हेमचंद नहीं माना तो परेशान हो कर खेमलाल उसके मकान को छोड़कर दूसरी जगह किराए पर रहने चला गया। घर बदलने के बाद भी हेमचंद वहां भी आना जाना करने लगा। यह बत खेमलाल को इतनी नागवार गुजरी की  उसने हत्या का प्लान बना डाला और हेमचंद को मौत के घाट उतार दिया। हेमचंद केडिया कंपनी में काम करता था और रोजाना पत्थर खदान के पास से निकलता था। खेमलाल ने 17 जून की शाम वहीं पर हेमचंद को बातचीत करने के बहाने रोका। वह बातचीत करते हुए हेमचंद को पत्थर खदान के पास सुनसान जगह पर ले गया। इसी बीच खेमलाल हेमचंद को चूरा राखड़ के पास बैठाकर बाथरूम कर चला गया। उसे खदान के पास ही एक नायलॉन की रस्सी मिली। पहले उसने पास पड़े कांच के टुकड़े से रस्सी को काटा। उसका का फंदा बनाया। इसके बाद चुपचाप पीछे से हेमचंद के पास पहुंचा और गला घोंटकर कर हत्या कर दिया। इसके बाद उसकी लास छोड़कर चला गया।

वर्जन

हत्या की गुत्थी को सुलझा लिया गया है। हत्या करने वाला पूर्व किराएदार निकला। आरोपी को गिरफ्तार कर धारा 302 के तहत कार्रवाई की गई है। उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

रोहित कुमार झा, एएसपी शहर  

Pages