न्यूज़ सर्च@रायपुर. अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस 21 जून रविवार को प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी बेसिक प्राइमरी स्कूल खमरडीह शंकर नगर रायपुर की शिक्षिका कामिनी साहू के द्वारा ऑनलाइन सभी छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों के साथ अपने अपने घरों में विधिवत रूप से योगा कार्यक्रम संपन्न किया गया।
इस योगा में वृक्षासन चक्रासन भुजंगासन ताड़ासन अनुलोम विलोम प्राणायाम संपन्न किए गए।कामिनी साहू ने बताया कि योग से मानव का मन मस्तिष्क शरीर व स्वास्थ्य निरोग होता है तथा मस्तिष्क का विकास होता है हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है तथा कई प्रकार के रोगों से हमें निजात मिलता है आज के समय पर इस भाग दौड़ भरी जिंदगी में प्राणायाम योगा प्रत्येक दिन कुछ समय निकालकर करना चाहिए खासतौर से विद्यालय में पढ़ रहे बच्चों के लिए योगा जरूरी है।
आज के समय में प्रतियोगिता की दौड़ में एकाग्रता के लिए योगा और प्राणायाम दैनिक दिनचर्या का भाग होना चाहिए।आजकल ऑनलाइन पढ़ाई से आंखों में हो रही दिक्कत के लिए भी योग बताया गया जो आंखों की ज्योति के लिए बहुत ही प्रभावी है।