अज्ञात कारणों से बीए की छात्रा ने आग लगाकर की खुदकुशी - NEWSSEARCH

(पूरी हकीकत)

BREAKING NEWS

''कलेक्टर ने किया श्रमजीवी पत्रकार संघ के कैलेंडर का विमोचन''

अज्ञात कारणों से बीए की छात्रा ने आग लगाकर की खुदकुशी

मां घर पहुंची घर, बेटी को जलता देख हुई बेसुध

News search@भिलाई. भिलाई के सेक्टर 7 निवासी एक यवती ने सूने मकान में मिट्टी तेल छिड़क कर खुद को आग के हवाले कर दिया। यवती बीए फाइनल ईयर की छात्रा है। उसने अपने ऊपर मिट्टी तेल डालकर आत्मदाह क्यों किया इसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस को घटना स्थल से कोई सुसाइडल नोट नहीं मिला। पुलिस मर्ग कामय कर जांच कर रही है।
घटना मंगलवार करीब 11 बजे की है। भिलाई नगर टीआई त्रिनाथ त्रिपाठी ने बताया कि सेक्टर-7 सड़क-37ए, क्वाटर-15 सी  निवासी खुशबू पोदार (21 वर्ष) घर में अकेली थी। उसकी मां से एक पूजा कार्यक्रम में शामिल होने गई थी। भाई भी अपने दोस्तों के साथ कही बाहर गया था। अचानक खुशबू मिट्टी तेल का केन लेकर बाथरुम के अंदर गई और दरवाजा बंद कर अपने ऊपर मिट्टीतेल छिड़का औऱ खुद को आग के हवाले कर दिया। जब पूजा कार्यक्रम से उसकी मां घर पहुंची तो खुशबू को खोजा। थोड़ी देर बाद बाथरुम से मिट्टी तेल की बदबू आई तो वह बेटी को आवाज लगाते हुए वह बाथरुम की ओर गई। वहां देखा तो अंदर से धुंआ निकल रहा था। दरवाजा अंदर से बंद था। उसे अनहोनी का एहसास हुआ तो वह चींखचे हुए  पड़ोसियों को बुलाने दौड़ी। पड़ोसियों ने बाथरूम का दरवाजा तोड़ा और अंदर देखा की खुशबू जली हुई पड़ी थी। मां बेटी को देख बदहवाश हो गई। इधर भाई भी घर पहुंचा। उसका रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को मॉच्युरी पोस्ट मार्टम के लिए भेजा।

Pages