मुंगेली जिले के 28 कोरोना पॉजिटिव बुधवार को हुए ठीक
न्यूज़ सर्च@रायपुर:- अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान रायपुर से बुधवार को मुंगेली जिले के 28 कोरोना पॉजिटिव मरीज स्वस्थ हो गए है। एम्स रायपुर मे इलाज के बाद ठीक होने पर उन्हे छुट्टी दे दी है । इन मरीजों को मिलाकर अब तक मुंगेली जिले के 40 मरीज स्वस्थ हो गए है।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. महादेव तेदवें ने बताया कि डिस्चार्ज हुए मरीज प्रवासी श्रमिक हैं। वे गांव में स्थित क्वॉरंटीन सेंटर में ठहरे हुए थे। इसी दौरान उनका सेम्पल लेकर जांच कराए जाने पर उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी, जिसके बाद पूरे इलाके में और प्रशासन में हड़कंप मच गया था। इन मरीजो को एम्स रायपुर में भर्ती करा कर इलाज किया गया। दस दिन के सघन इलाज में मरीज ठीक और स्वस्थ हो गए हैं।


