बम्हनीडीह में सड़क किनारे लाश मिलने से सनसनी - NEWSSEARCH

(पूरी हकीकत)

BREAKING NEWS

''कलेक्टर ने किया श्रमजीवी पत्रकार संघ के कैलेंडर का विमोचन''

बम्हनीडीह में सड़क किनारे लाश मिलने से सनसनी

न्यूज़ सर्च@जांजगीर चाम्पा:- बम्हनीडीह बिर्रा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत तालदेवरी नक्टीडीही के बीच सड़क किनारे एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिली है। जिसकी पहचान राम भगत  डडसेना के रूप में हुई है। सड़क पर आने जाने वाले ग्रामीणों को जब बदबू आई तो ग्रामीणों ने झाड़ियों को हटाकर देखा तो ग्रामीणो की आंख खुली की खुली रह गई ग्रामीणों ने देखा कि झाडियों के पीछे एक सड़ी गली लाश पड़ी हुई है।
ग्रामीणों ने तत्काल 112 को फोन कर इसकी जानकारी ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार युवक की लाश काफी पुरानी लग रही है। लाश से बदबू आने से लोगों को इसकी जानकारी हुई। वहीं तत्काल बिर्रा पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर मौका मुआयना किया। लाश को पुलिस अपने कब्जे में लेकर जांच कर रही है। वही लाश की तलाशी लेने पर आधार कार्ड मिला है। जिसमें राम भगत डडसेना पिता जगलाल डडसेना निवासी सिघी तराई  के रूप में पहचान हुई है। लाश से कुछ बच्चों की फोटो मी मिली है। वही पुलिस मृतक के जेब से मिली सभी चीजों को अपने कब्जे मे लेकर जांच कर रही है।

पिता के मर्डर का लगा था आरोप जमानत पर हुआ था रिहा

मिली जानकारी के अनुसार राम भगत डडसेना जो बम्हनीडीह के स्कूल चौक के पास अपने परिवार के साथ निवास करता था जिस पर अपने ही पिता के मर्डर का  आरोप लगा था अभी कुछ माह पहले ही जेल से जमानत पर रिहा हुआ था और अपने परिवार के साथ बम्हनीडीह के अपने घर मे निवास करता था

ग्रामीणो का कहना है की लाश को देखने लग रहा मर्डर 

घटना स्थल मे मौजूद ग्रामीणो का कहना है की राम भगत डडसेना का मर्डर हुआ है घटना को कही और अंजाम दिया गया है और लाश को यहा लाके फेंका गया है लाश पुरी तरह सड चुकी है लाश को देखने से लाश 5 से 6 दिन पुरानी लग रही है ग्रामीणो का कहना है की मृतक राम भगत डडसेना के द्वारा अभी तत्काल मे लाखो रूपये की जमीन बेची गई थी कही इसी वजह से तो राम भगत डडसेना का मर्डर तो नही हो गया है।

Pages