12 सालों बाद अंतरिक्ष में जन्म लेगा इंसान - NEWSSEARCH

(पूरी हकीकत)

BREAKING NEWS

''कलेक्टर ने किया श्रमजीवी पत्रकार संघ के कैलेंडर का विमोचन''

12 सालों बाद अंतरिक्ष में जन्म लेगा इंसान

न्यूज़ सर्च@बर्लिन। अगले 12 सालों के भीतर अंतरिक्ष में इंसानी बच्चों का जन्म संभव हो सकेगा इसकी तैयारी वैज्ञानिकों ने लगभग कर ली है।

एक समाचार पत्र में छपी खबर के अनुसार इसका दावा स्टार्टअप कंपनी स्पेसबर्न यूनाइटेड के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. एगबर्ट एडोलबर्क ने किया है। जर्मनी के डार्मस्टेड में द स्पेन नेशन असगर्डिया के द्वारा आयोजित पहले अंतरिक्ष और विज्ञान कॉन्फ्रेंस में डॉक्टर एडोलबर्क ने बताया कि उनकी कंपनी स्पेसबर्न यूनाइटेड इस योजना पर काम कर रही है। वह चाहते हैं कि महिलाएं अंतरिक्ष में जाएं और वहां अपने बच्चों को जन्म दें। इस योजना की सफलता के लिए उन्होंने 2031 तक का समय निर्धारित किया है। बता दें कि स्पेसबर्न यूनाइटेड अंतरिक्ष में मानव प्रजनन के लिए स्थितियों पर शोध कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि इसके लिए एक विशेष सुविधाओं से लैस एयरक्राफ्ट भी तैयार किया जा रहा है। जिससे पूरी प्रक्रिया आसानी से संभव हो पाएगी।

लगभग 36 घंटे का होगा मिशन
डॉ. एडोलबर्क ने बताया कि उनका मिशन सिर्फ 26 से 36 घंटे का ही होगा। वह नहीं चाहते कि कोई गर्भवती महिला ज्यादा समय तक अंतरिक्ष में रहे। वह सिर्फ प्रसव पीड़ा होने से लेकर बच्चे के जन्म देने तक का ही प्रोजेक्ट डिजाइन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह केवल लाअर अर्थ आर्बिट (एलईओ) पर ही संभव है। बता दें कि (एलईओ) दो हजार या उससे कम ऊंचाई के साथ एक पृथ्वी केंद्रित कक्षा है।

ये लिंक भी पढ़ें :-

370 के विरोध के बाद सब सेब में लिख रहे इस त नारे


Pages