मंत्री कवासी लखमा ढोल बजाकर ग्रामीणों के संग थिरकते हुए नजर आए।
नवाखाई का पर्व बस्तर में पूरे हर्षोल्लास से मनाया जाता है। समाज प्रमुखों की उपस्थिति में सुकमा में पुजारी ने माटी पूजा कर प्रकृति शक्ति को नया चावल और चिवड़ा गुड़ का भोग चढ़ाया। इसके बाद पूजा अर्चना कर समाज में खुशहाली के लिये भगवान से दुआ मांगी जाती है।

