अब हर व्यक्ति को मिलेगा पांच लाख रुपए तक का निशुल्क इलाज - NEWSSEARCH

(पूरी हकीकत)

BREAKING NEWS

''कलेक्टर ने किया श्रमजीवी पत्रकार संघ के कैलेंडर का विमोचन''

अब हर व्यक्ति को मिलेगा पांच लाख रुपए तक का निशुल्क इलाज

न्यूज सर्च@रायपुर। केंद्र सरकार द्वारा संचालित आयुष्मान भारत योजना का लाभ अब केवल गरीबों को ही नहीं बल्कि हर एक व्यक्ति को मिलेगा। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव का कहना है कि यूनिवर्सल हेल्थ स्कीम के तहत राज्य का हर एक नागरिक इसके लिए पात्र होगा। अब तक यहां केवल 2011 की सर्वे सूची में गरीबी रेखे के नीचे आने वाले लोगों को ही लाभ मिल रहा है।

स्वास्थ्य मंत्री ने न्यूज सर्च से विशेष बातचीत में कहा कि यूनिवर्सल हेल्त स्कीम में स्वास्थ्य के अधिकार के तहत काम किया जा रहा है। इसमें किसी भी नागरिक को अपनी जेब से पैसे खर्च करके इलाज कराने की जरूरत नहीं होगी। इसके लिए हर व्यक्ति का एक यूनिक हेल्थ आईडी बनाया जाएगा। इसके बाद किसी को भी चाहे उसे छोटी बीमारी हो या फिर गंभीर बड़ी बीमारी उसे सभी शासकीय सहित योजना से संबंद्ध निजी चिकित्सालयों में पांच लाख रुपए तक का निशुल्क इलाज दिया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने इसके लिए स्वास्थ्य सचिव को निर्देश जारी किए हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने निर्देश जारी किया है कि इस सुविधा को जल्द से जल्द मुहैय्या कराया जाए।
Ts songhdev

छत्तीसगढ़ की जनता से जन घोषणापत्र में किए गए वादों को साकार करने के क्रम में एक और कदम बढ़ाते हुए यूनिवर्सल हेल्थ स्कीम के तहत राज्य के प्रत्येक व्यक्ति को एक यूनिक हेल्थ आईडी प्रदान की जाएगी। इससे बीमारी व इलाज का पूरा रिकार्ड रखा जा सकेगा। सभी को पांच लाख रुपए तक का निशुल्क इलाज प्रदान करने और अस्पतालों को पूर्णत: ऑनलाइन करने के निर्देश मैंने जारी कर दिए हैं।
टीएस सिंहदेव, स्वास्थ्य मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन

ये लिंक भी पढ़ें

12 सालों बाद अंतरिक्ष में जन्म लेगा इंसान
 https://www.newssearch.in/2019/10/12.html#.Xaf5ZqPdbXU.whatsapp

लड़की से छेड़ने करने का किया विरोध तो परिवार के 16 लोगों को तेजाब से जलाया
https://www.newssearch.in/2019/10/16.html#.Xaf6afnA4fo.whatsapp

भिलाई के सेक्टर-9 अस्पताल में 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार
https://www.newssearch.in/2019/10/9-9.html#.Xaf6yc5TE84.whatsapp

यात्रियों द्वारा सेल्फी की डिमांड और वीडियो से परेशान हुई तेजस की रेल होस्टेस
https://www.newssearch.in/2019/10/blog-post_38.html#.Xaf-L_hoeDM.whatsapp

देखिए किस तरह ढोल ताशे बजाकर नाचे मंत्री लखमा
https://www.newssearch.in/2019/10/blog-post_17.html#.Xahc0YnIlUo.whatsapp

Pages