लड़की से छेड़ने करने का किया विरोध तो परिवार के 16 लोगों को तेजाब से जलाया - NEWSSEARCH

(पूरी हकीकत)

BREAKING NEWS

''कलेक्टर ने किया श्रमजीवी पत्रकार संघ के कैलेंडर का विमोचन''

लड़की से छेड़ने करने का किया विरोध तो परिवार के 16 लोगों को तेजाब से जलाया

न्यूज़ सर्च@वैशाली। बिहार के वैशाली जिले में एक परिवार को अपने बेटी के साथ आये दिन हो रही छेड़खानी का विरोध करना महंगा पड़ गया। दबंगों को विरोध करना इतना नागवार गुजरा की उन्होंने पीड़ित परिवार के 16 सदस्यों को तेजाब से बुरी तरह जला Acid attack कर मारने का प्रयास किया है। इतना सब हो जाने के बाद भी पीड़ित को न्याय मिलता नहीं दिख रहा है।



बिहार प्रदेश युवा के कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव राकेश यादव और इंजीनियर अनीश उर्फ चुन्नू के साथ सत्येंद्र यादव सदर अस्पताल पीड़ितों से मिलने पहुंचे। उन्होंने उनसे मिलकर उनके दर्द को जाना। एसिड Acid attack से पीड़ितों के चेहरे व शरीर बुरी तरह जले हुए है । एसिड Acid attack से जलने के कारण तीन पीड़ितों की आँखे नही खुल रही हैं। पीड़ितों का कहना है कि उन्होंने थाने में जो आवेदन दिए थे उसे बदल दिया गया है। उन्होंने आवेदन में नामजद 2 मुख्य आरोपियों का नाम दिया था, जिसे थाना प्रभारी ने हटा दिया गया है। इससे साफ है कि पुलिस किस कदर इस मामले के आरोपियों को बचाने और केस को कमजोर करने में लगी हुई है ।

ये लिंक भी पढ़ें :-

370 के विरोध के बाद सब सेब में लिख रहे इस त नारे


https://www.newssearch.in/2019/10/9-9.html#.XadTfYSemZ8.whatsapp



Pages