भिलाई के सेक्टर-9 अस्पताल में 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार - NEWSSEARCH

(पूरी हकीकत)

BREAKING NEWS

''कलेक्टर ने किया श्रमजीवी पत्रकार संघ के कैलेंडर का विमोचन''

भिलाई के सेक्टर-9 अस्पताल में 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार

न्यूज़ सर्च@भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा सेक्टर-9 में संचालित अस्पताल में 9 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। यह अमानवीय कृत्य किसी और ने नहीं बल्कि अस्पताल के प्राइवेट अटेंडर ने किया। सूचना मिलते ही भिलाई नगर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक बच्ची के दादा अस्पताल में उपचाराधीन हैं। वह अपने माता पिता के साथ अस्पताल दादा को देखने पहुंची थी। इसी दौरान मौका देखकर अस्पताल के अटेंडर ने बच्ची को अपने पास बुलाया और चॉकलेट देने के बहाने उसे वार्ड के बाथरूम में ले गया। वहां जब उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की तो बच्ची ने शोर मचा दिया। शोर मचाने पर उसके माता पिता वहां पहुंच गए। उन्होंने ने मलाजखंड बालाघाट निवासी आरोपी को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

ये लिंक भी पढ़ें :-

370 के विरोध के बाद सब सेब में लिख रहे इस त नारे


 
क्या असली राज क

Pages