यात्रियों द्वारा सेल्फी की डिमांड और वीडियो से परेशान हुई तेजस की रेल होस्टेस - NEWSSEARCH

(पूरी हकीकत)

BREAKING NEWS

''कलेक्टर ने किया श्रमजीवी पत्रकार संघ के कैलेंडर का विमोचन''

यात्रियों द्वारा सेल्फी की डिमांड और वीडियो से परेशान हुई तेजस की रेल होस्टेस

न्यूज सर्च@लखनऊ। हाल ही में चली तेजस एक्सप्रेस इन दिनों काफी चर्चा में है। फिर चाहे वह उसमें दी जा रही सुविधाओं को लेकर या फिर यात्रियों की सुविधा के लिए रखी गई खूबसूरत और स्मार्ट रेल होस्टेस। इस ट्रेन में जो भी सफर करता है वह अपने साथ वहां की यादें जरूर ले जाना चाहता है। यही कारण है कि लोगों में न सिर्फ तेजस के सामने बल्कि उसमें मौजूद रेल होस्टेस के साथ सेल्फी लेने की होड़ सी मच गई है। हालत यह हो गई है कि अब रेल होस्टेस लोगों की सेल्फी डिमांड और वीडियो बनाने से खासी परेशान हो रही हैं। उनका कहना है कि वह जिस काम के लिए रखी गई हैं वह तक ठीक से नहीं कर पा रही है।

रेल होस्टेस की माने तो वह यात्रियों के स्वागत के लिए वेलकम करने खड़ी होती हैं। ऐसे में यात्री उनका वेलकम स्वीकार करने की जगह उनके साथ सेल्फी या फिर दूसरे को कैमरा देकर तस्वीर खिंचवाने लगते हैं। उनकी अनुमति लिए यात्री मोबाइल से उनकी तस्वीरें निकालते हैं। यात्रियों द्वारा तरह की ऐसी हरकतों और अचंभित नजरों से देखने के बाद भी रेल होस्टेस अपने आपको नार्मल रखने की कोशिश करती हैं। ऐसा इसलिए कि पहली बार रेल में निजी या कार्पोरेट सेवा दी जा रही है और उसमें कोई विवाद न हो।

ये लिंक भी पढ़ें
370 के विरोध के बाद सब सेब में लिख रहे इस तरह के नारे
https://www.newssearch.in/2019/10/370.html#.XaaWJUsYMcM.whatsapp


 
क्या असली राज कैसे अमेजन और फ्लिपकार्ट देती हैं इतनी भारी भरकम छूट
https://www.newssearch.in/2019/10/blog-post_50.html#.XaYB4PhW6_M.whatsapp 
 

Pages