हरियाणा विस चुनावः 18 विधानसभा सीटें 18 दिग्गज नेता, कांटे की टक्कर और साख का सवाल - NEWSSEARCH

(पूरी हकीकत)

BREAKING NEWS

''कलेक्टर ने किया श्रमजीवी पत्रकार संघ के कैलेंडर का विमोचन''

हरियाणा विस चुनावः 18 विधानसभा सीटें 18 दिग्गज नेता, कांटे की टक्कर और साख का सवाल

हरियाणा विधानसभा चुनाव के रण में इस बार 18 विधानसभा सीटों पर प्रदेश की जनता की नजरें टिकी हैं और इन सीटों पर 18 दिग्गजों को इम्तिहान होगा। हरियाणा की सत्ता पाने के लिए चुनावी रण सज चुका है। भाजपा, कांग्रेस, इनेलो, जजपा, लोसुपा, आप, बसपा इत्यादि दलों के उम्मीदवार मैदान में उतर चुके हैं। निर्दलीय चुनाव लड़ने वालों का आंकड़ा भी कम नहीं है।
नामांकन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और सात अक्टूबर को नाम वापसी के साथ ही चुनाव प्रचार जोर पकड़ लेगा। चुनाव मैदान में कुल कितने प्रत्याशी उतरे हैं, इसकी स्थिति भी साफ हो जाएगी। विधानसभा पहुंचने के लिए चुनाव लड़ने वालों में 18 ऐसे बड़े चेहरे हैं, जिनके चुनाव परिणाम पर सबकी निगाहें टिकी रहेंगी।


वैसे तो सभी 90 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों से जनता की अपने-अपने क्षेत्र के लिए उम्मीदें रहेंगी, लेकिन सरकार में भागीदारी कर चुके या करने वाले नेताओं से आमजन की इच्छाएं कुछ ज्यादा ही जुड़ी होती हैं। इनमें अनेक चेहरे ऐसे भी हैं, जिन्होंने सरकार के साथ ही संसद में भी अपनी अहम भूमिका निभाई है।

Pages