नई दिल्ली:
ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) और पाकिस्तानी अभिनेत्री वीना मलिक (Veena Malik)पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान (Pakistan PM Imran Khan)के संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA)में दिए गए भाषण को लेकर सोशल मीडिया पर आपस में भिड़ गए. दरअसल, इमरान (Imran Khan) ने यूएनजीए में जो भाषण दिया था, उसकी हरभजन सिंह ने ट्विटर पर आलोचना की थी.भज्जी ने ट्वीट किया था, "यूएनजीए के भाषण में भारत के खिलाफ न्यूक्लीयर लड़ाई के संकेत दिए गए. एक मुख्य वक्ता होने के नाते इमरान खान द्वारा 'खूनी संघर्ष', 'अंत के लिए लड़ाई' जैसे शब्दों का प्रयोग दो देशों के बीच सिर्फ नफरत को बढ़ावा देगा. एक खिलाड़ी होने के नाते मुझे उनसे शांति को बढ़ावा देने की उम्मीद थी." हरभजन के इस ट्वीट पर वीना ने जवाब दिया लेकिन इस दौरान वे एक चूक कर गईं.


