न्यूज़ सर्च@नई दिल्ली:- एक तरफ जहां देश का युवा आईएएस बनने के लिए दिन रात मेहनत कर खून पसीना एक कर देता है, वहीं दूसरी तरफ एक युवा ऐसा भी है जो महज 23 साल की उम्र में UPSC की परीक्षा पहले ही अटेम्प्ट में पास कर IAS अफसर बना और दो साल बाद 25 साल की उम्र में इतनी बड़ी नौकरी से इस्तीफा देकर गरीब बच्चों को आईएएस अफसर बना रहा है।
गूगल इमेज
इस शख्स है का नाम है रोमन सैनी। रोमन मूलरूप से राजस्थान के रायकरनपुरा गांव के रहने वाले हैं वह अभी सिर्फ 28 साल के हैं। इतनी छोटी सी उम्र मे उन्होंने ढ़ेर सारी शोहरत बटोर ली है। रोमन की प्रतिभा का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उन्होंने सिर्फ 16 साल की उम्र में एम्स में एमबीबीएस मे दाखिला पा लिया था। इसके बाद वो यही नहीं रुके। रोमन ने फिर 23 साल की उम्र में UPSC परीक्षा पास कर ली। रोमन पहली बार में ही यह परीक्षा पास कर 2014 बैच के आईएएस अफसर बने।
गूगल इमेज
सिर्फ दो साल नौकरी करने के बाद रोमन सैनी ने जबलपुर के सहायक कलेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपना इस्तीफा सौंपते हुए जबलपुर कलक्टर से कहा था कि आईएएस बनना उनका भी सपना था। वह सपना तो पूरा हो गया लेकिन अब दूसरों यानि देश के गरीब होनहारों को IAS बनाने का सपना पूरा करना है। वह उन्हें UPSC की परीक्षा पास करने के गुर सिखाएंगे। नौकरी छोडऩे के बाद अब रोमन दिल्ली में एक कोचिंग संस्था चला रहे हैं। और गरीब बच्चों की मदद कर रहे हैं।
सोर्स: नवभारत टाइम्स
पंडित नेहरू की तरह ही तीन साल की संजन एक साथ लिखती है दोनों हाथों से
जानिए IAS- IPS अफसरों को कितनी मिलती है सैलरी?
12वीं फेल हुआ तो टेंपो चलाया फिर भिखारियों के साथ सोकर बना आईपीएस