ट्रेन पर बनी पीली-लाल लाइन का मतलब जान गए तो सफर में होगी आसानी - NEWSSEARCH

(पूरी हकीकत)

BREAKING NEWS

''कलेक्टर ने किया श्रमजीवी पत्रकार संघ के कैलेंडर का विमोचन''

ट्रेन पर बनी पीली-लाल लाइन का मतलब जान गए तो सफर में होगी आसानी

न्यूज़ सर्च@नई दिल्ली :-  ट्रेन के डिब्बों में पीले रंग की पतली और मोटी लाइन क्यों होती हैं। क्या मतलब होता है लाल रंग की लाइन का।अगर आप इन लाइनों का मतलब जान गए तो आपको सफर के दौरान काफी आसानी होगी।
  रेल से ज्यादातर लोग सफर करते हैं। कई लोग सफर से खुश होते हैं तो कई लोग कमी निकालते हैं। लेकिन आज तक किसी ने ट्रेन पर बनी पीले, लाल, नीले या फिर अन्य रंग की धारियों line पर ध्यान नहीं दिया। रेलवे द्वारा डिब्बों पर बनाई जाने वाली इन सभी लाइनों का सांकेतिक मतलब होता है।
                          Google photo
16 अप्रैल 1853 को भारत देश में रेलवे ने अपनी सेवा शुरू की थी। 1951 में भारतीय रेलवे को नेशनलाइज्ड किया गया। इस दौरान ट्रेनों में कई साइन कोड भी निर्धारित किये गए हैं। यह कोड ट्रेन से यात्रा दौरान हम सब की आंखों के सामने से गुजर जाते हैं, लेकिन हम उस पर ध्यान नहीं देते। आप भी इसका मतलब जान लीजिए, जिससे ये आपकी भविष्य की यात्रा को सुगम बना सके। आपने देखा होगा कि नीले रंग के कोच के आखिर में खिड़की के ठीक ऊपर पील या फिर सफेद रंग की धारियां होती है। दरअसल, ये यात्रियों की सुविधा के लिए बनाई जाती हैं। ये धारियां बताती हैं कि ये कोच द्वितीय श्रेणी यानि जनरल डिब्बा है।
                                   Google photo
इन धारियों का भी है ये मतलब
आपने नीले या लाल रंग के कोच पर पीले रंग की मोटी धारियां भी देखी होंगी। इनसे पता चलता है कि ये कोच विकलांग और बीमार लोगों के लिए है। ऐसे ही आपने लोकल ट्रेन में ग्रे पर लाल कलर की लाइंस देखी होंगी। ये बताती हैं कि कोच फर्स्ट क्लास के लिए है।

Pages