गौरा गौरी की पूजा के दौरान देखने को मिला यह नजारा
न्यूज़ सर्च@दुर्ग:- गौरा-गौरी पूजा में शामिल होने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सोमवार को जजंगिरी गांव पहुंचे। यहां उन्होंने परंपरा को निभाने के लिए अपने हांथों में पड़वाए। कोड़ों की आवाज सुनकर वहां मौजूद लोगों के रोंगटे खड़े हो गए, लेकिन सीएम के चेहरे में मुस्कुराहट ही दिखी।सीएम ने कार्यक्रम में मौजूद बैगा को अपने हाथों में चाबुक मारने को कहा। माना जाता है कि ऐसा करने से किसी भी तरह की आफत दूर रहती है और खुशहाली आती है। सीएम ने भी इस रीति को आगे बढ़ाते हुए बैगा के हाथों चाबुक पढ़वाए। दरअसल, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गौरा-गौरी तिहार मनाने आज जंजगिरी गांव पहुंचे. इस दौरान सीएम बघेल ने ग्रामीणों के साथ मिलकर गौरा-गौरी की पूजा की। वहीं सीएम ने वर्षों पुरानी सोटा परंपरा का भी निर्वहन किया। यहां सोटा हाथ में मारने की पुरानी परंपरा है। ग्रामीणों का मानना है कि परंपरा अनुसार सोटा से मार खाने वाले व्यक्ति पर देव चढ़ते हैं और सोटा मारने वाला व्यक्ति बैगा जाति का होता है। ऐसा माना जाता है कि सोटा से मार खाने से व्यक्ति के कष्ट व पाप कम होते हैं।

