सुरक्षित नहीं राजधानी, कलेक्टर के बंगले में लाखों की चोरी - NEWSSEARCH

(पूरी हकीकत)

BREAKING NEWS

''कलेक्टर ने किया श्रमजीवी पत्रकार संघ के कैलेंडर का विमोचन''

सुरक्षित नहीं राजधानी, कलेक्टर के बंगले में लाखों की चोरी

न्यूज़ सर्च@रायपुर:- जहां चोर इतने दुस्साहसी हो जाएं कि वह कलेक्टर और एसपी के बंगले  में चोरी करने लगे तो वहां आम लोग कैसे सुरक्षित रहेंगे। अपने आप में यह एक बड़ा सवाल है। राजधानी रायपुर में कुछ ऐसा ही हुआ। यहां बेमेतरा कलक्टर शिखा राजपूत तिवारी के बंगले में चोरों ने लाखों रुपए पार कर दिया।
 कलक्टर शिखा राजपूत तिवारी का राजधानी रायपुर में शांति नगर शासकीय आवास है। दीवाली पर हेडक्वॉर्टर में रहने की वजह से घर के सभी लोग बेमेतरा दीवाली मनाने गए थे। इसकी जानकारी चोरों को हो गई और वह घुस कर लाखों की चोरी कर फरार हो गए। कलेक्टर ने सिविल लाइन थाने में केस दर्ज कराया है। चोरों ने रविवार रात कलक्टर के बंगले से सोने व चांदी के जेवर, मोबाइल और नगदी समेत करीब 6 लाख 72 हजार रुपए का माल पार कर दिया। पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है।

Pages