मुठभेड़ के दौरान रायफल व कारतूस के साथ गौरी गैंग का मददगार चढ़ा पुलिस के हत्थे
न्यूज़ सर्च@चित्रकूट/आशीष उपाध्याय:- दिवाली का दूूसरा दिन बहिलपुरवा पुलिस केे काफ़ी खास रहा। पुलिस ने गौरी गैंग को असलहा बारूद पहुुंचाने वालेे सरगना को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।जानकारी के अनुुुसार 28 अक्टूबर की रात बहिलपुरवा थानेे के थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सरोज अपनी टीम के साथ गश्त में निकले थे। इसी दौरान उन्हें मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति ग्राम डांडी की ओर से आकर गौरी यादव गैंग को असलहा व कारतूस देने जाने वाला है। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक बहिलपुरवा अपनी टीम के साथ डांडी तिराहे पहुंचे। कुछ देर वहीं इन्तजार करने के बाद वहां एक व्यक्ति आता हुआ दिखायी दिया। मुखबिर की निशादेही पर प्रभारी निरीक्षक ने उसे जोर से आवाज देकर आत्मसमर्पण के लिए कहा गया। इस पर अभियुक्त द्वारा आत्मसमर्पण न करके रायफल से फायर कर दिया। कुशल रणनीति बनाकर एवं साहस दिखाकर अभियुक्त को पुुुलिस ने पकड़ लिया। पूंछतांछ पर अभियुक्त ने बताया गया कि वह डकैत गौरी यादव को असलहा पहुंचाने जा रहा था। बहिलपुरवा पुुुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 307 व 12/14 और धारा 25/27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला पंजीकृत कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक ने गिरफ्तार करने वाली टीम को 10 हजार रुपये नगद पुरस्कार देने की घोषणा की।


