6 दिन की बच्ची को गर्भवती देख डॉक्टरों के उड़े होश - NEWSSEARCH

(पूरी हकीकत)

BREAKING NEWS

''कलेक्टर ने किया श्रमजीवी पत्रकार संघ के कैलेंडर का विमोचन''

6 दिन की बच्ची को गर्भवती देख डॉक्टरों के उड़े होश

न्यूज़ सर्च@रायपुर-  6 साल की लड़की गर्भवती हुई यह तो आपने सुना होगा लेकिन शायद यह सब पहला मौका है जब मात्र 6 दिन की बच्ची के पेट में भ्रूण मिला है। डॉक्टरों ने जब अल्ट्रासोनोग्राफी में भ्रूण होने की रिपोर्ट देखी तो उनके होश ही उड़ गए। इसके बाद उन्होंने इसकी जानकारी बच्ची के माता-पिता को दी तो मानो उनके पैरों तले जमीन ही खिसक गई। चिकित्सीय भाषा में इसे भ्रूण के अंदर भ्रूण (fetus in fetus) कहते हैं।

 चिकित्सकों की मानें तो ऐसा 5 लाख जीवित बच्चों में से किसी एक में देखने को मिलता है। संसार में अब तक इस तरह के कुल 200 मामले देखने को मिले हैं। चिकित्सकों का कहना है कि नवजात बच्ची का वजन अभी मात्र ढाई किलोग्राम है। चार महीने बाद जब उसका वजन करीब 4 किलोग्राम हो जाएगा तब ऑपरेशन करके उसके अंदर के भ्रूण को बाहर निकाला जाएगा। राजनांदगांव के शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. अनिमेष गांधी का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्र से बच्ची को इलाज के लिए लाया गया था। वह दर्द से लगातार कराह रही थी। तब उन्होंने सोनोग्राफी की सलाह दी।
मल्लाह ने आटे के दीये प्रवाहित कर मां मंदाकिनी को स्वच्छ बनाने जगायी अनोखी अलख 
रेडियोलॉजिस्ट डॉ. अमित मोदी ने जब बच्ची का सोनोग्राफी किया तो पाया कि उसके पेट के अंदर एक और भ्रूण पनप रहा है। वह हाथ पैर और सिर का आकार लेने लगा था। दिल बनना बाकी था यदि यह जल्द जांच कर पता नहीं लगाया जाता की बच्ची के अंदर एक और भ्रूण पनप रहा है, तो इससे उसकी जान भी जा सकती थी।
चित्रकूट में प्रेमिका के घर घुसे हिस्ट्रीशीटर की पिटाई से हुई मौत

Pages