ये हैं भारत के टॉप 8 सबसे अमीर बाबा - NEWSSEARCH

(पूरी हकीकत)

BREAKING NEWS

''कलेक्टर ने किया श्रमजीवी पत्रकार संघ के कैलेंडर का विमोचन''

ये हैं भारत के टॉप 8 सबसे अमीर बाबा

न्यूज़ सर्च @ नई दिल्ली- भारत में कई ऐसे बाबा हैं जिनकी संम्पत्ति जान कर आपके होश उड़ सकते हैं। आइये जानते हैं ऐसे ही टॉप 8 बाबाओं के बारे में जिनकी संम्पत्ति कई बिलियन डॉलर में है।

1. सत्य साईं बाबा - भारत के सबसे अमीर बाबा सत्य साईं बाबा है। उनकी मृत्यु के बाद उनके कमरे से करीब 98 किलो सोना, 11.56 करोड़ की नकदी और 307 किलो चांदी बरामद हुई थी। इनकी कुल संपत्ति चौंकाने वाली है। सत्य साईं बाबा की कुल संपत्ति करीब 9 बिलियन डॉलर (64 हजार करोड़ रुपए) है.
Google images

2. महर्षि महेश योगी - ट्रान्सेंडैंटल मैडिटेशन गुरु महर्षि महेश योगी भारत के टॉप अमीर बाबा है। उनकी कुल संपत्ति करीब 60 हजार करोड़ रुपए की है। अब वो इस दुनिया में नहीं रहे है। उनका निधन साल 2008 में हो गया था।
Google images

3. बाबा रामदेव - भारत के योग गुरु बाबा राम देव को दुनिया जानती है. आज बाबा राम देव दिव्य फार्मेसी, पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड, पतंजलि फूड एवं हर्बल पार्क लिमिटेड, पतंजलि विश्वविद्यालय से अच्छी खासी कमाई कर लेते है। उनकी अब तक की कुल संपत्ति करीब 43 हजार करोड़ से ज्यादा है।
Google images

4. आसाराम बापू - अभी जेल में दिन गुजार रहे आसाराम बापू 350 आश्रम और 17,000 बाल संस्कार केंद्र के मालिक है। उनकी कुल संपत्ति करीब 10000 करोड़ रुपए है।
Google images

5. मोरारी बापू - 73 वर्षीय बाबा मोरारी बापू हिंदी और गुजराती भाषा में कथा सुनाते है। आपको बता दे कि इनकी कुल संपत्ति करीब 1500 करोड़ रुपए है।
Google images

6. निर्मल बाबा - भारत के जाने माने बाबा निर्मल बाबा के पास हर तरह की समस्याओं का समाधान है हालांकि उनके समाधान काफी विचित्र ढ़ंग के होते है। इनकी कुल संपत्ति करीब 238 करोड़ रुपए है।
Google images

7. श्री श्री रविशंकर - भारत के जाने माने बाबा श्री श्री रविशंकर आर्ट ऑफ लिंविंग संस्था के संस्थापक है। इसके अलावा उनकी खुद की फार्मेसी और स्वास्थ केंद्र भी हैं। इनकी कुल संपत्ति करीब 1000 करोड़ रुपए है।
Google images

8. गुरमीत राम रहीम - 'डेरा सच्चा सौदा' संस्थान के प्रमुख गुरमीत राम रहीम एक्टर, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर भी रह चुके है. इनकी कुल संपत्ति 300 करोड़ रुपए से अधिक है.
   Google images

दोस्तों अगर आपको हमारी यह जानकारी अच्छी लगी तो लाइक और कमेंट जरूर करे, ऐसी ही पोस्ट के लिए हमे फॉलो करना ना भूले

Source: Amarujala, therichest

Pages