चमत्कार, मृत बच्ची को दफनाने गए पिता को जमीन के अंदर मटके में मिली जिंदा बच्ची - NEWSSEARCH

(पूरी हकीकत)

BREAKING NEWS

''कलेक्टर ने किया श्रमजीवी पत्रकार संघ के कैलेंडर का विमोचन''

चमत्कार, मृत बच्ची को दफनाने गए पिता को जमीन के अंदर मटके में मिली जिंदा बच्ची


न्यूज सर्च@लखनऊ- आपने कई चमत्कार होते हुए देखें होंगे, लेकिन उत्तर प्रदेश के बरेली में एक ऐसा चमत्कार हुआ जिसे देख और सुनकर सभी हैरान हो जाएंगे। जी हां बरेली एक नवजात बच्ची की मौत हो जाने के बाद उसका पिता परिवार वालों के साथ शव को दफनाने श्मशान भूमि गया था। वहां वह अपनी बच्ची के लिए कब्र खोद ही रहा था कि मिट्टी में गड़ा हुआ उसे एक मिट्टी का मटका दिखा। मटके अंदर एक जिंदा बच्ची थी। उसे देख मृत बच्ची के पिता की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उसने आनन फानन में उसे दूध पिलाने की कोशिश की। बच्ची को इलाज के लिए जिला महिला अस्पताल के एसएनसीयू में भर्ती कराया गया है। 

जानकारी के मुताबिक पीड़ित परिवार मेरठ का रहने वाला है। यहां के सीबीगंज निवासी हितेश कुमार का कहना है कि उनकी पत्नी वैशाली गर्भवती थी। उसे डिलवरी के लिए रामपुर गार्डन स्थित अतुल लतिका अस्पताल में भर्ती कराया गया था।  10 अक्टूबर को उसने एक बच्ची को जन्म तो दिया, लेकिन वह मृत थी। इससे पूरा परिवार काफी दुखी थी। हितेश परिवार के साथ बच्ची के शव को लेकर दफनाने श्मशान भूमि गया था। वहां वह बच्ची के लिए कब्र खोद ही रहा था कि अचानक उसका फावड़ा एक मटके से टकराया। फावड़े की ठोकर से मटका फूट गया और उसके अंदर से एक नवजात के रोने की आवाज आई। लोग डर के मारे वहां से भागे और श्मशान भूमि के चौकीदार को बुलाकर लाए। जब उन्होंने पास जाकर देखा तो वहां एक जिंदा नवजात बच्ची मिली। हितेश ने कहा कि भगवान ने उसे उसकी बच्ची जिंदा दूसरे रूप में वापस किया है। उसने तुरंत बच्ची को दूध पिलाया और अस्पताल पहुंचाया। मिट्टी के घड़े से निकलने के चलते अस्पताल प्रबंधन ने बच्ची का नाम सीता रखा है।

ये भी पढ़ें लिंक पर क्लिक करें
https://www.newssearch.in/2019/10/blog-post_45.html?m=1

https://www.newssearch.in/2019/10/blog-post_90.html?m=1
https://www.newssearch.in/2019/10/blog-post_46.html?m=1

Pages