आईसीसीडीसी संस्था के दस्तावेजों को पेश करने दी गई खुली चुनौती - NEWSSEARCH

(पूरी हकीकत)

BREAKING NEWS

''कलेक्टर ने किया श्रमजीवी पत्रकार संघ के कैलेंडर का विमोचन''

आईसीसीडीसी संस्था के दस्तावेजों को पेश करने दी गई खुली चुनौती

न्यूज सर्च @बिलासपुर- न्यायधानी बिलासपुर स्थित डिसाईपल ऑफ ख्राईष्ट चर्च का अस्तित्व खतरे में है। इस चर्च पर समुदाय के दो अलग-अलग गुट अपना-अपना अधिकार जता रहे हैं। एक गुट जहां चर्च की अचल संपप्ति को गलत तरीके से बेचने में लगा है तो वहीं दूसरा गुट हाईकोर्ट में वाद दायर कर उस संपप्ति को समाज के हित में बचाने की कोशिश कर रहा है। दो गुटों के बीच जारी यह लड़ाई अब अंतिम चरण में आ चुकी है। संस्था के एक गुट ने अखबार में आम सूचना जारी कर दूसरे गुट को चुनौती दी है कि यदि वह सही है तो दिन और समय खुद निर्धारित करे और उसे आम सूचना के माध्यम से प्रकाशित करे। इससे प्रेस क्लब बिलासपुर में दोनों गुट एक साथ अपने-अपने दस्तावेज और तथ्य मीडिया के सामने रख सकेंगे। इतना ही नहीं यदि इस अपील के बाद दूसरा गुट सार्वजनिक दावे के लिए राजी नहीं होता तो यह अपने आप सिद्ध हो जाएगा कि उसकी मंसा चर्च के भले के  लिए न होकर खुद का स्वार्थ सिद्ध करने की है। 

दो दिन पहले जारी आम सूचना में डिसाईपल ऑफ ख्राईष्ट चर्च, सिविल लाइन बिलासपुर के पास्टर अनुराग नथानियल, अध्यक्ष ए. डैनियर और सचिव अनिल डी जेम्स ने मांग की है कि तीन अक्टूबर 2029 को प्रकाशित आम सूचना का खंडन संस्था के भूतपूर्व कार्यकारी सचिव एवं पादरी पद से पदच्युत एलएन सोनी की चुनौती को वह लोग स्वीकार करते हैं। उन्होंने मांग की है कि वह अपने सभी दस्तावेजों के साथ एक दिन तय करके प्रेस क्लब बिलासपुर में आ जाएं। उसी समय पर वह लोग भी अपने दस्तावेजों के साथ वहां हाजिर होंगे। इससे शांतिपूर्ण तरीके से वीडियोग्राफी के साथ मीडिया के सामने दोनों पक्ष अपना-अपना पक्ष रखेंगे। ऐसा करने से संस्था के प्रति गलत सोच रखने वाले गुट के चेहरे से नकाब हटेगा और उसका असली चेहरा सभी के सामने होगा। पास्टर नथानियल के गुट का यह भी कहना है कि यदि सोनी गुट दिन समय तय कर उन्हें पूर्व सूचना नहीं देता और मीडिया के सामने आने से बचता है, तो इससे यही माना जाएगा कि वह गुट समुदाय की भलाई के लिए काम नहीं कर रहा है।  

Pages