चित्रकूट में प्रेमिका के घर घुसे हिस्ट्रीशीटर की पिटाई से हुई मौत - NEWSSEARCH

(पूरी हकीकत)

BREAKING NEWS

''कलेक्टर ने किया श्रमजीवी पत्रकार संघ के कैलेंडर का विमोचन''

चित्रकूट में प्रेमिका के घर घुसे हिस्ट्रीशीटर की पिटाई से हुई मौत

newssearch.in/chitrakoot :- उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में पहाड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत नांदीतौरा गांव में करवा चौथ व्रत पूजन के दौरान घोषित हिस्ट्रीशीटर अखिलेश मिश्रा प्रेमिका के घर घुस गया। गुस्साए परिजनों ने उसकी इतनी बुरी तरह पिटाई कर दी कि उसकी मौत हो गयी।
पहाड़ी पुलिस के मुताबिक ‘‘2001 में पहाड़ी थाने से हिस्ट्रीशीटर घोषित अखिलेश मिश्रा (36) अपनी कथित प्रेमिका के घर गुरुवार की शाम घुसा था। उस दौरान घर की महिलाएं करवा चौथ व्रत पूजन कर रही थीं। जैसे ही उन्होंने मिश्रा को देखा महिलाओं और अन्य परिजनों ने मिलकर उसकी लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। बुरी तरह घायल हिस्ट्रीशीटर को प्राथमिक उपचार के बाद प्रयागराज स्थिति अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गयी। वहीं प्रेमिका का इलाज सतना (मध्य प्रदेश) के अस्पताल में चल रहा है। उसकी हालत गंभीर बताई जाती है।
गौरतलब है कि हिस्ट्रीशीटर और महिला के पुराने प्रेम संबंध थे। विरोध करने पर हिस्ट्रीशीटर ने कुछ दिन पूर्व महिला के पति और उसके सास-ससुर को बुरी तरह मारपीट कर गांव से निकाल दिया था। बताया जा रहा है कि उसके खिलाफ पुलिस मुठभेड़ सहित 11 मुकदमे चित्रकूट और सतना के अलग अलग थानों में दर्ज हैं। मृतक के भाई की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

ये लिंक भी पढ़ें

भिलाई के सेक्टर-9 अस्पताल में 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार
https://www.newssearch.in/2019/10/9-9.html#.Xaf6yc5TE84.whatsapp
फिल्पकार्ट और अमेजन भी देती है फुटपाथ में लगी सेल की तरह छूट
https://www.newssearch.in/2019/10/blog-post_16.html#.Xaf-jCeBl1k.whatsapp
9 महीने की बिल्ली से रेप कर मोम से जलाया, अधिकारियों ने कहा ऐसी क्रूरता पहले नहीं देखी
https://www.newssearch.in/2019/10/9.html#.XaqgjKH9ISM.whatsapp

Pages