न्यूज़ सर्च@चित्रकूट. आगामी विधानसभा उप चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए अवैध शराब निर्माण एवं बिक्री की रोकथाम के लिए सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत राजेश कुमार मिश्रा चौकी प्रभारी भरतकूप तथा उनकी टीम ने टिटहेरा मोड़ से अभियुक्त सुनील कुमार पुत्र रामकिशोर कुशवाहा निवासी अकबरपुर थाना कोतवाली कर्वी को 10 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया।
इसी दौरान दिनेश कुमार सिंह चौकी प्रभारी शिवरामपुर तथा उनकी टीम ने पाण्डेयपुर मोड़ शिवरामपुर से अभियुक्त शिवसागर पटेल पुत्र रामलखन पटेल निवासी मछरिया को 20 लीटर कच्ची शराब के साथ और अजीत प्रताप सिंह चौकी प्रभारी जिला कारागार तथा उनकी टीम द्वारा कंठीपुर मोड़ ग्राम रगौली से अभियुक्त मोतीलाल रैदास पुत्र भुलुवा निवासी रगौली थाना कोतवाली कर्वी को 10 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।