एन्टी डकैती टीम ने बार्डर पर की सघन चेकिंग - NEWSSEARCH

(पूरी हकीकत)

BREAKING NEWS

''कलेक्टर ने किया श्रमजीवी पत्रकार संघ के कैलेंडर का विमोचन''

एन्टी डकैती टीम ने बार्डर पर की सघन चेकिंग

न्यूज़ सर्च@चित्रकूट. पुलिस अधीक्षक के  निर्देश पर आगामी विधानसभा उप चुनाव को देखते हुए एण्टी डकैती टीम के प्रभारी केशव प्रसाद दुबे ने अपनी टीम के साथ उत्तर प्रदेश व मध्य प्रदेश की सीमा पर कल्याणपुर में चेकिंग प्वाइंट लगाया। इस दौरान उनके द्वारा वहां से गुजरने वाले वाहनों एवं व्यक्तियों की चेकिंग की गयी। 

चेकिंग के दौरान बार्डर से आने जाने वाले वाहनों में आपत्तिजनक वस्तुओं की चेकिंग की गयी। चेकिंग के पश्चात प्रभारी एन्टी डकैती टीम ने थाना मानिकपुर अंतर्गत ग्राम नागर, निही में भृमण कर ग्रामवासियों से वार्ता कर स्वतन्त्र एवं निर्भीक होकर शतप्रतिशत मतदान करने की अपील की।
रिपोर्ट- आशीष उपाध्याय

Pages